कोल्हापुर के बाद जलगांव में भी भड़की हिंसा

Spread the love

कोल्हापुर के बाद जलगांव में भी भड़की हिंसा

बच्चों के खिलौनों को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदल गया, 100 केस दर्ज कर 31 लोगों को हिरासत में लिया गया। शनिवार रात से लगाया गया कर्फ्यू 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता

मुंबई – राज्य के कोल्हापुर में हिंसा भड़कने के बाद अब एक और शहर में हिंसा की घटना के बाद कर्फ्यू लगाए जाने की जानकारी सामने आयी है। जलगांव के अमलनेर कस्बे में दो समूहों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, इसके बाद दोनों गुटों में पथराव शुरू हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बच्चों के खिलौनो को लेकर शुरू हुईं कहासुनी विवाद में बदल गई और दोनों पक्षो की तरफ से जमकर पत्थरबाजी की गई।

इसके बाद पुरे कस्बे में हिंसा फैल गई। इस मामले में कुल 100 से अधिक केस दर्ज कर अब तक 31 लोगों को हिरासत में लिया जा चूका है। हिंसा की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया है। उक्त हिंसक घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में दिख रहा है कि कैसे कुछ लोग एक रेड़ी को पालटकर उसे इटों से तोड़ रहे हैं। हिंसा का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने 10 जून को कर्फ्यू लगा दिया।

जलगांव के एसपी एम. राजकुमार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि दो लोगों में छोटी सी बात को लेकऱ झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को निपटाते हुए माहौल को शांत करा दिया। पुलिस ने यह भी अपील की है की सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अफवाह न फैलाई जाए। वहीं एसपी ने लोगों से कर्फ्यू में सहयोग करने का भी निवेदन किया है।

ज्ञात हो कि बीते सप्ताह कोल्हापुर में हिंसा के चलते तनाव व्याप्त हो गया था। सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर यहां हिंसा शुरू हो गई थी। औरंगजेब और टीपू सुल्तान की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने के चलते दो गुटों में हिंसा फ़ैल गई, इसके बाद प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon