अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सालेम का भतीजा आरिफ मुंबई से गिरफ्तार 

Spread the love

अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सालेम का भतीजा आरिफ मुंबई से गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष टीम ने बांद्रा से आरिफ को किया गिरफ्तार। कई महीनों से पुलिस तलाश में जुटी थी

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के बाद से ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने सभी फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसी अभियान के चलते अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सालेम के भतीजे आरिफ को उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। वह फुटपाथ पर एक चाय की दुकान पर के खड़ा होकर चाय पी रहा था, तभी उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम ने छापा मारकर आरिफ को पकड़ लिया। फरार माफियाओं की सूची में आरिफ का नाम आने के बाद से ही वह उत्तर प्रदेश पुलिस के रडार पर था। पुलिस ने उसे खोजने के लिए देश में कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिला। आखिरकार उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरिफ को बांद्रा हिल रोड के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस पिछले कई महीनों से आरिफ की तलाश कर रही थी। पुलिस को चकमा देकर वह मुंबई पहुंचा और कुछ दिनों से मुंबई में रह रहा था।

पुलिस को खबरियों द्वारा सूचना मिलने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम बांद्रा पहुंची। आरिफ सड़क किनारे फुटपाथ पर चाय पी रहा था। उसे गिरफ्तार करने आया पुलिसकर्मी सादी वर्दी में था। सभी पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे। ताकि आरिफ को पुलिस के इस ऑपरेशन की भनक न लग जाए और वह वहां से भाग न जाए। आरिफ के पकड़े जाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरिफ चाय की दुकान के सामने खड़ा है। पुलिस वहां आती है और आरिफ को आसानी से पकड़ लेती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon