सलमान खान की बहन अर्पिता के घर हुईं चोरी

Spread the love

सलमान खान की बहन अर्पिता के घर हुईं चोरी

खार पुलिस ने मामला दर्ज होने के चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार। घर काम करने वाले नौकर ने ही की थी चोरी

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर से 5 लाख के गहने चोरी हो गए। अर्पिता ने जब इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो चोर उन्हीं के घर का एक शख्स निकला। पुलिस की जांच में पता चला कि चोरी करने वाले शख्स का नाम संदीप हेगड़े है। वो अर्पिता के घर हाउस हेल्प का काम करता है।

संदीप ने 5 लाख की कीमत वाली डायमंड ईयर रिंग चुराई थी। अर्पिता ने अपनी कम्प्लेंट में कहा कि ये चोरी उनके घर से 16 मई की रात हुई। पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए उसी रात को संदीप के घर से ईयर रिंग बरामद कर ली।

अर्पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने वो गहने मेकअप ट्रे में रखे थे। खार पुलिस के सीनियर पुलिस ऑफिसर ने इस मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया था। जांच में पता चला कि अर्पिता के घर पिछले 4 महीने से काम करने वाला संदीप 16 मई की रात को गहना चुरा कर फरार हो गया था।

संदीप के अलावा अर्पिता के घर में 11 अन्य हाउसहेल्प काम करते हैं। पुलिस ने उसकी छानबीन की और आरोपी संदीप को तुरंत दबोच लिया। हीरे के गहने भी उसी के घर से बरामद हो गए। पुलिस ने उसके खिलाफ IPC की धारा 381(चोरी) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अर्पिता सलीम खान की गोद ली हुई बेटी हैं। वह खान परिवार में तब आई थीं, जब सलीम खान ने हेलन के साथ दूसरी शादी की थी। हेलन और सलीम खान की कोई संतान नहीं हुई, इसलिए उन्होंने अर्पिता को बचपन में गोद ले लिया था। तब से वे खान परिवार की सदस्य हैं। खान परिवार के सभी लोग उन्हें काफी प्यार करते हैं। खास तौर पर सलमान उन्हें बेहद प्यार करते हैं। सलमान का मशहूर पनवेल फॉर्म हाउस भी उन्होंने अर्पिता के नाम पर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon