मनपा चुनाव में कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने से मवीआ में दरार

Spread the love

मनपा चुनाव में कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने से मवीआ में दरार

वंचित बहुजन आघाड़ी का दावा, टूटने लगी है मवीआ। अब वबिआ और उद्धव गुट में गठबंधन पर असमंजस

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – वंचित बहुजन अघाड़ी प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने महाविकास अघाड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रकाश अंबेडकर ने दावा किया कि माविया फूटने लगा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस मुंबई महानगर पालिका में चुनाव में माविया के साथ नहीं बल्कि स्वतंत्र रूप से लड़ेगी। वे बुधवार को मुंबई में मीडिया से बात मर रहे थे।

प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि हालांकि हम अलग-अलग पार्टियों से हैं, देवेंद्र फडणवीस और मेरे बीच अच्छे व्यक्तिगत संबंध हैं। इसलिए मुझे किसी के साथ जाने में ज्यादा समय नहीं लगता है।

प्रकाश अम्बेडकर ने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वे मुंबई महानगर पालिका चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे न कि महाविकास अघाड़ी के साथ। इससे अब मवीआ फूटने लगी है। राकांपा में और घटनाएं होने वाली हैं, और इन घटनाओं को देखने के बाद, कुछ अन्य पार्टियां अपना एक अलग स्टैंड लेंगी।

अगर उद्धव गुट ने अपनी सीट छोड़ी तो क्या वबीआ दक्षिण मध्य से चुनाव लड़ेगी? इस सवाल के जवाब में प्रकाश अंबेडकर ने कहा हमारे बीच कोई सवाल ही नहीं है कि कौन किस सीट से चुनाव लड़े। क्योंकि हम अभी भी अपने गठबंधन के बारे में स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon