कल्याण में डेढ़ हजार दीपों से बनी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिकृति

Spread the love

कल्याण में डेढ़ हजार दीपों से बनी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिकृति

दिवाली की पूर्व संध्या पर हजारों दीपों से रौशन हुआ काला तालाब परिसर

विधायक विश्वनाथ भोईर की पहल पर मनाया गया दीपोत्सव

आकीब शेख

कल्याण – दीपावली की पूर्व संध्या पर कल्याण का भगवा तलाव अर्थात काला तालाब परिसर हजारों दीपों की रौशनी से जगमगा उठा। कल्याण पश्चिम के विधायक विश्वनाथ भोईर द्वारा काला तालाब क्षेत्र में दीपोत्सव समारोह का आयोजन हुआ। इस समय 1 हजार 500 दीपों के माध्यम से बनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिकृति इस दीपोत्सव का केंद्र बिंदु और विशेष आकर्षण रही। कल्याण शहर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है और यह भूमि छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों से पवित्र हो चुकी है। इसी पृष्ठभूमि में छत्रपति शिवाजी महाराज को वंदन करने एवं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए विधायक विश्वनाथ भोईर की पहल पर दीपोत्सव का आयोजन किया

डेढ़ हजार दीपों से बनाई शिवाजी महाराज की प्रतिमा-

इस दीपोत्सव की खास बात यह रही कि बालासाहब ठाकरे स्मारक के सामने 1 हजार 500 दीपों का उपयोग करके छत्रपति शिवाजी महाराज की 10×10 फीट की प्रतिमा बनाई गई। जिसने सचमुच दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह संभवतः महाराष्ट्र में अपनी तरह का पहला प्रयास था। इसके साथ ही भगवा तालाब क्षेत्र में उपस्थित शिवसेना के कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकों के हाथों से 1000 दीप जलाये गये। इस दीपोत्सव को देखने के लिए शिव प्रेमी और कल्याणकर बड़ी संख्या में एकत्र हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon