नरेन्द्र मोदी को फोन लगाओ, मैं भारत की टैक्स पेयर हूँ, मैं भारत हूँ
बांद्रा – वर्ली सी लिंक पर बुलेट चालक महिला का हंगामा। ओवर स्पीडिंग के चलते पुलिस ने रोका तो पुलिस को दी धमकी और किया गालीगलौज
योगेश पाण्डेय – संवाददाता
मुंबई – सोशल मीडिया पर एक महिला बाइक सवार का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मुंबई के बांद्रा – वर्ली सी लिंक पर ज़ब महिला को ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो महिला गाली -गलौज के साथ धमकी देने लगी | पुलिस वाले को महिला ने यहां तक कह दिया की अगर गाड़ी को हाथ लगाया तो हाथ काटकर दूसरे हाथ में दे दूंगी। महिला ने खुद को एक आर्किटेक बताया और बताया कि वह अपने ऑफिस जा रही है। यातायात पुलिस ने महिला के अभद्र व्यवहार के चलते उसपर केस दर्ज कर लिया है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क के बीच महिला बाइक चालक को पुलिस रोकती है, उसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। पुलिस का कहना है कि महिला हायवे पर ओवर स्पीडिंग कर रही थी और बहुत बुरी तरह बाइक चला रही थी। जब पुलिस ने उससे बाइक को किनारे लगाने को कहा तो उसने इंकार करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी को फोन लगाओ, मैं एक टैक्स पेयर हूँ और मैं भारत सरकार हूँ।
महिला ने पुलिस को धमकी भी दी और कहा कि मैं तुम्हें ठोक कर चली जाउंगी। इसके बाद ज़ब महिला ने बाइक स्टार्ट की तब पुलिस वाले आगे बढ़े |इसपर महिला ने पुलिस वालों से कहा कि अगर बाइक को हाथ लगाया तो हाथ काटकर हाथ में दे दूंगी। उस महिला ने पुलिसकर्मियों को गाली भी दी। पुलिस ने बताया कि महिला का नाम नूपुर मुकेश पटेल है, वह बुलेट से साउथ मुंबई की ओर अपने दफ्तर जा रही थी।
पुलिस का कहना है कि महिला ने पुलिस कांस्टेबल को धक्का भी दिया। महिला मध्य प्रदेश के जबलपुत की रहने वाली है। पुलिस ने उक्त महिला को सीआरपीसी की धारा 41 ए के तहत नोटिस दिया है।