जनधन खातों के लिए मोदी जी ने अपनी जेब से पैसा नहीं डाला है, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जवाबदेही है कि जनधन खातों में 15 लाख रूपये कब आएंगे – अंबादास दानवे 

Spread the love

जनधन खातों के लिए मोदी जी ने अपनी जेब से पैसा नहीं डाला है, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जवाबदेही है कि जनधन खातों में 15 लाख रूपये कब आएंगे – अंबादास दानवे 

विधान परिषद के नेता विपक्ष ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना। गणपति दर्शन के दौरान जनधन खातों पर खोली सरकार की पोल 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – शिवसेना ठाकरे गुट के नेता और विधान परिषद के नेता विपक्ष अंबादास दानवे ने केंद्र सरकार द्वारा शुरू किये गए जनधन खातों का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जमकर आलोचना की है। साथ ही यह प्रश्न भी उठाया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 60 प्रतिशत लोगों द्वारा बैंक में जनधन खाता खोलते समय पैसा दिया था? वह रविवार को गणपति बप्पा के दर्शन के लिए नवी मुंबई पहुंचने पर पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए बोल रहे थे।

मोदी सरकार की जनधन खाता योजना पर बोलते हुए अंबादास दानवे ने कहा कि 60 प्रतिशत लोगों ने बैंक में खाते खोले, तो क्या मोदी ने ये खाते अपने पैसे से खोले? ये जनधन खाते लोगों ने अपने पैसों से खुलवाए हैं। जनधन योजना की आज क्या स्थिति है? इस पैसे का उपयोग कौन कर रहा है? इस अकाउंट से जनता को क्या फायदा है? दानवे ने ऐसा सवाल पूछकर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा।

खाता खुलवाने का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने चांद को रोशनी दिखाई है, उलटे वे जनता को इसकी जानकारी दें की वे इन खातों में 15 लाख रुपये कब जमा करायेंगे? केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को इसपर जवाब देना चाहिए कि इस वादे का क्या हुआ। अंबादास दानवे ने यह भी सवाल पूछा।

अंबादास दानवे ने कहा कि वे लोग विश्वासघाती होते हैं जो रात में बैठकें करते हैं। गणपति बाप्पा के सामने उनके बारे में ज्यादा बात नहीं करनी चाहिये,गणपति बाप्पा सही समय पर अपनी सूंड को घुमाएंगे और गद्दारों को सबक सिखाएंगे।

अंबादास दानवे ने आगे कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना बेहद जरूरी है। मुंबई-नवी मुंबई में पर्यावरण एक बड़ा मुद्दा है। नवी मुंबई की कई पहाड़ियों को लोगों ने खोद डाला, इससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ गया। हम सभी को पर्यावरण की रक्षा करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon