शिवसेना युबीटी के पूर्व विधायक और कांग्रेस के छः पूर्व पार्षदों ने थामा शिंदे की शिवसेना का हाथ 

Spread the love

शिवसेना युबीटी के पूर्व विधायक और कांग्रेस के छः पूर्व पार्षदों ने थामा शिंदे की शिवसेना का हाथ 

बढ़ती ताकत के बीच मुख्यमंत्री का ऐलान, मनपा में सत्ता में आये तो दो से ढ़ाई साल में गड्ढा मुक्त हो जाएंगी मुंबई की सड़कें 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता

मुंबई – गुणवत्ताहीन सड़कें केवल ग्रामीण क्षेत्रों की ही समस्या नहीं हैं, बल्कि महानगर में रहने वालों को भी इस समस्या से दो – चार होना पड़ता है देश की आर्थिक राजधानी के रूप में जानी जाने वाली मुंबई भी इससे अछूति नहीं है। हालांकि राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि अगले दो से ढ़ाई साल में मुंबई की सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी। मुख्यमंत्री ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (युबीटी) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि शहर के कंक्रीटिकरण का काम पूरा कर लिया गया होता तो सड़क दुर्घटनाओं में लोगों को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती।

एकनाथ शिंदे ने पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि दो – ढ़ाई साल में मुंबई की सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी और सभी सड़कों को पक्का कर दिया जायेगा। इस कार्यक्रम में उद्धव गुट के पूर्व विधायक तुकाराम काते एवं एक पूर्व पार्षद और कांग्रेस पार्टी के छः पूर्व पार्षद शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए।

शिंदे ने कहा कि पहले बरसात के मौसम में तारकोल की सड़कें बनाई जाती थीं जिसके चलते लोगों को गड्ढों से भरी सड़कों पर यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ता था। ज्ञात हो कि अविभाजित शिवसेना का साल 1997 से लेकर साल 2022 तक बृहंमुंबई महानगर पालिका पर एकछत्र नियंत्रण रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon