संजय राऊत को धमकाने वाला गिरफ्तार आरोपी निकला राकांपा नेता 

Spread the love

संजय राऊत को धमकाने वाला गिरफ्तार आरोपी निकला राकांपा नेता 

मयूर शिंदे की गिरफ्तारी से गरमाई ठाणे की सियासत। शिंदे गुट के प्रवक्ता नरेश महस्के ने ट्वीट कर की आलोचना

योगेश पाण्डेय – संवाददाता

ठाणे : उद्धाव ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने मयूर शिंदे नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शिंदे गुट के प्रवक्ता नरेश म्हस्के ने विधायक जितेंद्र आव्हाड़ के साथ मयूर शिंदे की एक तस्वीर ट्विट करते हुए आव्हाड़ की परोक्ष रूप से आलोचना भी की है। मयूर शिंदे के फेसबुक अकाउंट पर भाजपा नेता, ठाकरे गुट के विधायक सुनील राउत और राकांपा नेताओं के साथ उसकी तस्वीर है। लिहाजा मयूर शिंदे की गिरफ्तारी के बाद ठाणे में राजनितिक माहौल गरमा गया है।

कुछ दिनों पहले सांसद संजय राउत को जान से मारने की धमकी का फोन आया था। इस मामले में कांजुरमार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया था। मयूर शिंदे की आपराधिक पृष्ठभूमि है और उसे पहले ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ठाणे के रहने वाले मयूर शिंदे का भांडुप, विक्रोली इलाके में ज्यादा प्रभाव है। विपक्ष ने सुनील राउत और मयूर शिंदे की साथ में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करना भी शुरू कर दिया है।

मयूर शिंदे कुछ समय पहले भाजपा में भी शामिल हुआ था,वह पार्षद पद का चुनाव लड़ना चाहता था। हालांकि, ठाणे में चर्चा थी कि भाजपा द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हो गया। सांसद संजय राउत को धमकी देने के मामले में मयूर शिंदे की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर ठाणे में मयूर शिंदे के नाम की चर्चा शुरू हो गई है। मयूर शिंदे के फेसबुक अकाउंट पर भाजपा, राकांपा नेता और ठाकरे गुट के विधायक सुनील राउत के साथ एक तस्वीर है। मयूर शिंदे की गिरफ्तारी के बाद शिंदे समूह के प्रवक्ता नरेश म्हस्के ने ट्विट कर इसकी कड़ी आलोचना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon