पुलिस ने सुलझायी सावित्रीबाई फुलें कन्या छात्रालय की मर्डर मिस्ट्री

Spread the love

पुलिस ने सुलझायी सावित्रीबाई फुलें कन्या छात्रालय की मर्डर मिस्ट्री

चर्नी रोड रेलवे ट्रैक पर मिली सुरक्षा रक्षक की लाश के जेब से मिली हॉस्टल के कमरे की चाभी से सुलझा रेप और हत्या का मामला

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – मुंबई के सावित्रीबाई फुले सरकारी हॉस्टल में 19 साल की एक लड़की की नग्न लाश मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने जांच का पहिया घुमाया और एक चाबी से मामले की गुत्थी सुलझाई। चर्नी रोड रेलवे लाइन पर मिले एक शव की जेब से पुलिस को एक चाबी मिली, जिसकी मदद से पुलिस ने आरोपी का पता लगाया।

मुंबई पुलिस को चर्नी रोड रेलवे लाइन पर ओम प्रकाश कनौजिया नाम के शख्स की लाश मिली, उसने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली थी। तलाशी लेने पर युवक की जेब से एक चाबी मिली। पता चला कि यह चाबी सावित्रीबाई फुले गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे की है। जिससे यह स्पष्ट हो गया कि चर्नी रोड स्थित शव किसी और का नहीं, बल्कि छात्रावास में नग्न अवस्था में मिली युवती से दुष्कर्म व हत्या मामले के आरोपियों का ही है।

विदर्भ की एक छात्रा सावित्रीबाई फुले सरकारी कन्या छात्रावास से मंगलवार शाम से ही लापता थी। छात्रावास की चौथी मंजिल पर उसका कमरा बाहर से बंद था। इसकी सूचना मिलने पर मौके ओर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पीड़िता का नग्न शव मिला और शव के गले में दुपट्टा लपेटा हुआ था। इसके बाद पुलिस को शक हुआ कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है।

घटना के वक्त 450 लड़कियों की क्षमता वाले इस छात्रावास में महज 40-50 लड़कियां ही रह रही थीं, जिनमें इस घटना के बाद सनसनी मच गई। हॉस्टल के रेक्टरों ने दावा किया कि लड़कियों से छेड़छाड़ की कोई शिकायत नहीं आई है। हालांकि इससे पहले एक लड़की ने छेड़छाड़ की शिकायत की थी, और उक्त मामले की जानकारी भी उसी युवती ने दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना की सही तारीख अभी सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस के मुताबिक, घटना रात 11:30 बजे से सुबह 5:55 बजे के बीच की हो सकती है। हॉस्टल में सीसीटीवी बंद होने, महिला सुरक्षा गार्ड नहीं होने, रात के समय हॉस्टल का गेट अंदर से बंद नहीं होने के चलते हॉस्टल में छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल उठता है। इस सन्दर्भ में पुलिस ने अब तक कुल 8 लोगोंबके बयान दर्ज किये हैं। ख़ासकर आरोपी सुरक्षा रक्षक कि कोई आपराधिक भूमिका सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon