पहलवानों के समर्थन की आंच मुंबई पहुंची

Spread the love

पहलवानों के समर्थन की आंच मुंबई पहुंची

मुंबई यूथ कांग्रेस ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर पर साधा निशाना। घर के बाहर पोस्टर लगा कर पूछा महिला खिलाडियों के यौन उत्पीड़न पर चुप क्यों?

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

 

मुंबई – भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और रेसलर्स के बीच विवाद में कांग्रेस ने सचिन तेंदुलकर को भी घसीट लिया है। यूथ कांग्रेस ने मुंबई में सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर प्रदर्शन करते हुए पोस्टर लगा दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे हटा दिया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी रेसलर्स के हक में उतर आईं। उन्होंने बंगाल में सड़क पर पैदल मार्च कर इंसाफ की मांग की। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने फोगाट फैमिली के बीच मतभेद का मामला उठाया। उन्होंने पूछा कि बबीता फोगाट धरना दे रहे पहलवानों के साथ क्यों नहीं हैं? उन्होंने कांग्रेस पर रेसलर्स के धरने काे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

मुंबई में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर पोस्टर लगाया। जिसमें लिखा आप खेल जगत में ‘भगवान’ हैं, लेकिन जब कुछ महिला खिलाड़ी यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठा रही हैं तो आपकी इंसानियत नहीं नजर आती। ये पोस्टर यूथ कांग्रेस की सदस्य रंजीता विजय गोरे की तरफ से लगाया गया था।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में हाजरा से रविंद्र सरोवर तक मार्च निकाला। ममता ने कहा कि एक व्यक्ति पर शारीरिक शोषण का आरोप है, उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है?। बहुत जल्द तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आंदोलन कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात करेगा। इसमें फुटबॉल टीम के पूर्व मिडफील्डर मेहताब हुसैन भी शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि बबीता फोगाट प्रदर्शनकारी पहलवानों का समर्थन क्यों नहीं कर रही हैं। वह तो उनके परिवार की सदस्य हैं। बबीता फोगाट से मेरी बात हुई। मैं जानना चाहती हूं कि विपक्ष के नेता इन पहलवानों को निष्पक्ष जांच से वंचित क्यों रखना चाहते हैं?। कांग्रेस इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने से बाज आए तो बेहतर होगा, लेकिन यह उनकी आदत है और वे करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon