दुबई से लौटे बिहार के सख्श से मिला सवा दो करोड़ रुपए से अधिक का सोना। आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में जुटा कस्टम विभाग

Spread the love

दुबई से लौटे बिहार के सख्श से मिला सवा दो करोड़ रुपए से अधिक का सोना। आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में जुटा कस्टम विभाग

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई : कपड़ों में छिपाकर सोने की तस्करी करने के आरोप में गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क विभाग द्वारा बिहार के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने खास तरीके से सिले कपड़ों में सोना छुपाया था। अधिकारी ने बताया कि इस व्यक्ति के पास से चार किलो 265 ग्राम सोना जब्त किया गया है और इसकी कीमत लगभग सवा दो करोड़ रुपये बताई है।

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी इस मामले में आगे की जांच कर रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जमीउल्लाह अहमद – 39 के रूप में हुई है और वह बिहार के सीवान जिले का रहने वाला है। आरोपी बुधवार रात दुबई की फ्लाइट से मुंबई आया था। सीमा शुल्क अधिकारियों ने संदेह के आधार पर उसे हवाईअड्डे पर रोक लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो पता चला कि उसने अपनी जींस, अंडरवियर और पैर में पहनी लेग बैंड पट्टी में सोना छिपा रखा था। साथ ही गहनता से जांच करने पर पता चला कि कपड़े में छिपाकर रखे गए छोटे-छोटे पैकेटों में पाउडर के रूप में भी सोना छुपाकर रखा गया है।

आरोपी के पास से कुल चार किलो 265 ग्राम सोना जब्त किया गया। अधिकारी ने बताया कि इस सोने की कीमत 2 करोड़ 28 लाख 96 हजार रुपये है। इस मामले में कस्टम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। क्या आरोपी पहले भी इस तरह से सोने की तस्करी कर चुका है? सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी इस संबंध में आगे की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon