कल्याण पूर्व में सांप के काटने से बच्चे की मौत। परिवार ने सरकारी अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

Spread the love

कल्याण पूर्व में सांप के काटने से बच्चे की मौत। परिवार ने सरकारी अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

कल्याण : कल्याण पूर्व परिसर के कोलसेवाडी स्थित रसवंती गृह में सांप के काटने से 15 वर्षीय बालक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक लड़के के परिवार ने आरोप लगाया है कि बच्चे की मौत महानगर पालिका अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई है, क्योंकि बच्चे का सही इलाज नहीं किया गया। रुक्मिणीबाई अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पुरुषोत्तम टिके ने कहा कि सही ईलाज के बावजूद, लड़के की हालत बिगड़ने पर तत्काल उसे कलवा के छत्रपति शिवाजी अस्पताल भेजा गया था।

मृतक लड़के का नाम अमित सोनकर है। सोनकर परिवार का कोलसेवाडी में एक रसवंती गृह है। बुधवार दोपहर तीन बजे अमित दुकान पर बैठा था, उसने ध्यान नहीं दिया कि सांप कुर्सी के नीचे बैठा है। जैसे ही अनजाने में अमित का पैर सांप को छू गया, सांप ने उसे काट लिया।

सांप के काटने से अमित की हालत बिगड़ने लगी, परिवार ने उसे कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका के रुक्मिणीबाई अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। जैसे ही अमित की हालत बिगड़ने लगी तो रुक्मिणीबाई अस्पताल के डॉक्टरों ने लड़के को आगे के इलाज के लिए कलवा ले जाने को कहा। जहां ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सोनकर परिवार का आरोप है कि अमित की मौत के लिए महानगर पालिका अस्पताल जिम्मेदार है। लिहाजा महानगर पालिका अस्पताल प्रबंधन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon