महिला पुलिसकर्मी की लोकल ट्रेन से गिरकर मौत, जाँच में जुटी कुर्ला लोहमार्ग पुलिस 

Spread the love

महिला पुलिसकर्मी की लोकल ट्रेन से गिरकर मौत, जाँच में जुटी कुर्ला लोहमार्ग पुलिस 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – मंगलवार को नाहूर रेलवे स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन से यात्रा कर रही एक महिला पुलिसकर्मी की गिरकर मौत हो जाने की घटना सामने आई है। इस संबंध में कुर्ला लोहमार्ग पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला पुलिस कांस्टेबल का नाम अश्विनी डोमडे – 27 है। मंगलवार की दोपहर महिला पुलिसकर्मी की लोकल से यात्रा के दौरान ट्रेन से गिरने के चलते मौत हो गई।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही नाहूर रेलवे स्टेशन के कर्मचारि तत्काल मौके पर पहुचे और बुरी तरह से घायल महिला पुलिसकर्मी को मुलुंड के अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई। उसके पहचान पत्र से पता चलता है कि उसने अकोला के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण लिया था। उक्त जानकारी के आधार पर कुर्ला लोहमार्ग पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संभाजी यादव के नेतृत्व में इस संबंध में आगे की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Right Menu Icon