सुनसान जगह पर लेजाकर महिला की इज्जत लूटने की कोशिश

Spread the love

सुनसान जगह पर लेजाकर महिला की इज्जत लूटने की कोशिश

बहादुर पुलिसकर्मियों ने बचाई महिला की जान

घटना में एक पुलिसकर्मी जख्मी

महिला की इज्जत पर हाथ डालने वाले दो हैवान गिरफ्तार

कल्याण – डोंबिवली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मंदिर में दर्शन कर घर जा रही एक महिला का दो रिक्शा चालकों ने अपहरण किया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। गनीमत रही की पेट्रोलिंग पर मौजूद मानपाडा पुलिस के दो जवानों ने बहादुरी से आरोपियों का मुकाबला कर महिला की जान व इज्जत बचाई। हालांकि इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ। उसके बावजूद दोनों हैवानों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक डोंबिवली पूर्व की रहने वाली एक महिला शुक्रवार की शाम खिड़कालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए गई थी। दर्शन करने के बाद उसने घर जाने के लिए रिक्शा पकड़ी। महिला ने रिक्शा चालक को घर का पता बताया। रिक्शा में पहले से एक यात्री सवार था। इस बीच अचानक चालक ने रिक्शा एक सुनसान जगह की तरफ मोड़ दी। शक होने पर महिला ने शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन बगल में बैठे यात्री ने हथियार दिखाकर महिला को डराया और उसे एक सुनसान ठिकाने पर ले गए। इस दौरान पेट्रोलिंग पर मौजूद मानपाडा थाने के बीट मार्शल सुधीर हसे और अतुल भोई की नजर रिक्शा पर पड़ी। दोनों ने रिक्शा का पीछा किया। वहां पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने देखा कि दोनों आरोपी महिला की इज्जत लूटने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्होंने महिला की जान बचाई तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया जिसमें सुधीर हसे नामक पुलिसकर्मी घायल हो गए, लेकिन इसके बावजूद अपनी जान पर खेल कर पुलिस कर्मियों ने महिला की जान और आबरू की हिफाजत की और दोनों हैवानो को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के नाम प्रभाकर पाटील और वैभव तरे बताया गया है। दोनों रिक्शा चालक है पुलिस के मुताबिक वैभव अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। वहीं महिला की जान बचाने वाले पुलिसकर्मी सुधीर हसे और अतुल भोई को उनकी बहादुरी के लिए मानपाड़ा थाने के इंचार्ज सुरेश मदने ने सम्मान किया और प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon