बांग्लादेशी यात्री ने फ्लाइट में महिला अटेंडेंट से की छेड़छाड़, मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Spread the love

बांग्लादेशी यात्री ने फ्लाइट में महिला अटेंडेंट से की छेड़छाड़, मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – मुंबई से होकर जाने वाली मस्कट-ढाका विस्तारा फ्लाइट में एक महिला फ्लाइट अटेंडेंट के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार सुबह घटित हुईं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने से पहले एक पैसेंजर ने एयर होस्टेस को पहले जबरदस्ती गले लगाया और फिर किस करने की कोशिश की। बाद में महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया।पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान मोहम्मद दुलाल के रूप में हुई है, जो एक बांग्लादेशी नागरिक है। जब वह एयर होस्टेस से गलत व्यवहार कर रहा था तो अन्य यात्रियों ने उसे रोकने की कोशिश की।

इसी दौरान फ्लाइट कैप्टन भी बाहर आ गए और उन्होंने जब आरोपी को रोका तो वह उनसे लड़ने लगा। कैप्टन ने उसे रेड वार्निंग कार्ड दिया। यह कार्ड उस पैसेंजर को दिया जाता है जो कंट्रोल से बाहर हो जाता है।

मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद, आरोपी को सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया, जो उसे सहार पुलिस स्टेशन ले गए। फ्लाइट अटेंडेंट द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon