हत्या या दुर्घटना : शिवसेना युबीटी के कट्टर शिवसैनिक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से मची खलबली

Spread the love

हत्या या दुर्घटना : शिवसेना युबीटी के कट्टर शिवसैनिक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से मची खलबली

पूर्व पार्षद और रत्नागिरी जिला संपर्क प्रमुख सुधीर मोरे का निधन 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – मुंबई में कट्टर शिवसैनिक के नाम से पहचाने जाने वाले और ठाकरे गुट के रत्नागिरी जिला शिवसेना संपर्क प्रमुख सुधीर सयाजी मोरे का निधन हो गया है, उनका शव घाटकोपर रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर पाया गया। इस घटना से राजनीतिक गलियारों में काफी हलचल मची हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक गुरुवार आधी रात के करीब सुधीर मोरे का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। उनकी मौत का सही कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है।

सूत्रों के मुताबिक गुरुवार रात सुधीर मोरे अपने निजी अंगरक्षकों को एक बैठक में जाने की बात कहकर अकेले ही निकले थे। इस समय वह अपने किसी अंगरक्षक को अपने साथ नहीं ले गये थे। इसके बाद आधी रात के करीब उनका शव घाटकोपर रेलवे स्टेशन के फास्ट ट्रैक पर मिला। उनकी मौत को लेकर कई तर्क हैं, हालांकि अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे सुधीर मोरे का अंतिम संस्कात किया गया।

सुधीर मोरे ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत विक्रोली पार्कसाइट इलाके से की थी और वह शिवसेना के टिकट पर मुंबई महानगर पालिका में नगरसेवक के रूप में चुने गए थे। अपने करियर में उन्होंने कभी भी पार्कसाइट डिवीजन में शिवसेना को नहीं हारने दिया। सुधीर मोरे के कार्यकर्ताओं का मजबूत नेटवर्क और बेहतरीन जनसंपर्क उनके नेतृत्व के सकारात्मक पहलू थे। महानगर पालिका के इस वार्ड में उन्होंने अंत तक अपना दबदबा कायम रखा।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट द्वारा उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने के बाद भी सुधीर मोरे उद्धव ठाकरे गुट के साथ बने रहे, इसी के चलते वह पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबीयों में शुमार थे। शिवसेना नेतृत्व ने उन्हें विभाग प्रमुख, संपर्क प्रमुख जैसी कई जिम्मेदारियां भी सौंपीं, वर्तमान में वह रत्नागिरी जिले के संपर्क प्रमुख पद पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Right Menu Icon