ठाणे में पलटा शेयर रिक्शा, चार साल की मासूम और रिक्शा चालक समेत 6 गंभीर जख़्मी। शिवाजी अस्पताल में चल रहा घायलों का ईलाज 

Spread the love

ठाणे में पलटा शेयर रिक्शा, चार साल की मासूम और रिक्शा चालक समेत 6 गंभीर जख़्मी। शिवाजी अस्पताल में चल रहा घायलों का ईलाज 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

ठाणे : ठाणे के साकेत रोड परिसर में शुक्रवार दोपहर एक रिक्शा पलट जाने से चालक और यात्री समेत कुल 6 लोग घायल हो गए। इसमें एक चार साल की बच्ची का भी समावेश है और घायलों को इलाज के लिए कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब ड्राइवर चक्कर आने के कारण रिक्शा से नियंत्रण खो बैठा। घायलों के नाम रिक्शा चालक शिवकुमार जयसवाल – 50, सृष्टि सचिन पाटिल – 4, शीतल सचिन पाटिल – 30, स्नेहल मिश्रा – 27, यश पाटेकर – 29 और विकास सिंह – 24 हैं।

रिक्शा चालक शिवकुमार ठाणे रेलवे स्टेशन से काल्हेर तक शेयर रिक्शा चलाते हैं | शिवकुमार शुक्रवार दोपहर तक़रीबन 12.45 बजे सवारियां लेकर काल्हेर की ओर जा रहे थे। उनके रिक्शा में सृष्टि पाटिल, शीतल पाटिल, स्नेहल मिश्रा, यश पाटेकर, विकास सिंह सवार थे। जब रिक्शा साकेत में पुलिस ग्राउंड के सामने से गुजर रहा था तभी शिवकुमार को चक्कर आ गया। इसके चलते वह रिक्शा से नियंत्रण खो बैठे और रिक्शा पलट गया, जिससे हादसा हो गया। इस घटना में छह लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर राबोडी पुलिस और ठाणे शहर यातायात विभाग पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल राहत पहुंचने के कम में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon