कल्याण से पकड़ी गई 5 बांग्लादेशी महिलाएं 

Spread the love

कल्याण से पकड़ी गई 5 बांग्लादेशी महिलाएं 

आश्रय देने वाला पुरुष भी गिरफ्तार

महिलाओं में एक नाबालिग युवती भी शामिल

कल्याण – कल्याण में पुलिस ने 5 महिलाओं समेत 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक आश्रयदाता भी बताया जा रहा है। इन पर देश में अवैध तरीके से घुसने का आरोप है। शनिवार को कल्याण के एसीपी कल्याणजी घेटे ने बताया कि 15 जुलाई को महिला पुलिस उप निरीक्षक प्रतिभा माली को सूचना मिली कि कुछ बांग्लादेशी महिलाओं को घूमते हुए देखा गया है। महिला पुलिस उप निरीक्षक प्रतिभा माली ने फौरन इसकी सूचना थाना इंचार्ज अशोक होनमाने को दी। थाना इंचार्ज होनमाने ने फौरन एक टीम बनाकर कल्याण स्टेशन परिसर के लिए रवाना किया। 15 जुलाई की रात 9 बजे के करीब एसटी स्टैंड के पास से 5 बांग्लादेशी महिलाएं और उनको आश्रय देने वाला एक व्यक्ति पकड़ा गया। पकड़ी गई महिलाओं में लुथफ़ा जहांगीर आलम, जोरना जलालमियां अख्तर, मासूमा जोमिरुद्दीन एवं रितिका मंडल जिसका असली नाम आखी अयूबअली अख्तर के अलावा एक 15 साल की नाबालिग युवती बताई जा रही है। आखी अयूबअली अख्तर नामक महिला नाम बदलकर रितिका मंडल के नाम से रह थी थी। जो आश्रय देने वाले रघुनाथ मंडल की पत्नी बताई जा रही है।

जांच में जुटी महात्माफुले पुलिस

महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर अशोक होनमाने ने बताया कि 5 महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है, जो बिना किसी वैध दस्तावेज के इस इलाके में घूम रहे थे। पुलिस ने उनके खिलाफ विदेशी कानून, 1946 और पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियम, 1950 के तहत मामला दर्ज कर यहां किस लिए आए, कैसे आए और यहां उनका मददगार कौन था, इस बात की पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Right Menu Icon