मनसे का भांडुप वासियो के लिए मनपा एस वार्ड पर अधिकारीयों के खिलाफ प्रदर्शन। ऑफिस में रखी कुर्सीयों की तोड़फोड़

Spread the love

मनसे का भांडुप वासियो के लिए मनपा एस वार्ड पर अधिकारीयों के खिलाफ प्रदर्शन। ऑफिस में रखी कुर्सीयों की तोड़फोड़

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई : पिछले कुछ महीनों से भांडुप के नागरिकों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके विरोध में कई जगहों पर मनसे के झंडे लगाए जाने पर महानगर पालिका कार्रवाई कर रहा है। इस बाबत स्थानीय मनसे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महानगर पालिका के अधिकारियों का समय माँगा और उनसे मिलने का प्रयास किया। हालांकि मनसे का आरोप है कि संबंधित अधिकारी मिलने से कतरा रहे हैं।

नाराज मनसे के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुंबई महानगर पालिका के एस डिवीजन कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया क्योंकि अधिकारियों ने उनसे मिलने के लिए अग्रिम समय देने के बावजूद कार्यालय से नदारद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में रखी कुर्सियों में तोड़फोड़ कर अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

आखिरकार गुरुवार को यहां के अधिकारियों ने मनसे के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलने का समय दिया। इसी क्रम में मनसे के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एस मंडल कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद भी अधिकारीयों ने उनसे मुलाक़ात नहीं की। पूछताछ करने पर पता चला कि अधिकारी कार्यालय में हैं ही नहीं। इससे आक्रोशित मनसे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महानगर पालिका कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कुछ कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में रखी कुर्सियों में भी तोड़फोड़ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon