हवा में फायरिंग की अजीबोगरीब घटना

Spread the love

हवा में फायरिंग की अजीबोगरीब घटना

छत और पंखे को चीरते हुए घर में घुसी गोली

किसने और क्यों की फायरिंग? पुलिस कर रही जांच

आकीब शेख

कल्याण – कल्याण में फायरिंग की एक अजीब घटना सामने आई है। हवा में की गई फायरिंग से गोली घर के छत को चीरते हुए पंखे में छेद कर फर्श पर जा गिरी। घटना कल्याण के चिकनघर इलाके की है। जिस घर पर गोली चली वह घर दिनेश जाधव नामक शख्स का है। घटना के वक्त दिनेश की पत्नी और मां घर में मौजूद थी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई ज़ख्मी नहीं हुआ, लेकिन अचानक बंदूक की गोली घर में घुसने से परिवार के लोगों में चिंता का माहौल है। गोली किसने और कहां से चलाई यह पता नहीं है। कल्याण की महात्मा फुले पुलिस इस बात की जांच करने में जुट गई है। आशंका है कि फायरिंग आसपास की किसी इमारत से की गई होगी। हालांकि पुलिस मामले को गंभीरता से जांच रही है, लेकिन इस अजीबोगरीब गोलीबारी से घर के लोग डर गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon