पुलिस को चकमा देकर पुलिस वैन से भाग निकले दो आरोपियों को नवघर पुलिस ने सूरत से किया गिरफ्तार 

Spread the love

पुलिस को चकमा देकर पुलिस वैन से भाग निकले दो आरोपियों को नवघर पुलिस ने सूरत से किया गिरफ्तार 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – बीच सड़क पर पुलिस की गाड़ी से भाग निकले दो आरोपियों को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार करने में नवघर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं जिनके खिलाफ नवघर पुलिस स्टेशन में घर में घुसकर जबरन चोरी का अपराध दर्ज है। सुरत पुलिस की मदद से इन दोनों शातिर अपराधियों को पकड़ने में मुंबई पुलिस को सफलता मिली।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोईन यामीन कुरेशी – २३ और शाहीद अली शाह – १९ है और दोनों गोवंडी के रहने वाले हैं। तक़रीबन महीने भर पहले दोनों के खिलाफ नवघर पुलिस थाने में घर में घुसकर जबरन चोरी का मामला दर्ज किया गया था। दोनों आरोपी मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में सजा काट रहे थे, ५ मार्च को दोनों आरोपियों की जमानत पर रिहाई होने वाली थी। इसकी जानकारी मिलते ही नवघर पुलिस ने दोनों आरोपियों की ऑर्थर रोड से कस्टडी ली, और दोनों को पुलिस की गाड़ी में मुलुंड पुलिस थाने लाया जा रहा था।

जैसे ही गाड़ी घाटकोपर के छेड़ा नगर सिग्नल पर पहुंची दोनों आरोपियों ने गाड़ी में स्थित पुलिसकर्मियों के हाथ पर पिन चुभाई और वहां से भाग निकले। इसके चलते दोनों पर तिलकनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर पता चला की दोनों आरोपी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गुजरात जाने वाली एक ट्रेन में बैठ कर मुंबई से बाहर चले गये। नवघर पुलिस ने तत्काल इसकी जानकारी सूरत पुलिस को दी, इसके आधार पर सूरत पुलिस ने सूरत रेलवे स्टेशन से दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों को अपनी कस्टडी में ले लिया है और मामले में आगे की जाँच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Right Menu Icon