विधायक गणपत गायकवाड सहित पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत

Spread the love

विधायक गणपत गायकवाड सहित पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत

आरोपियों की तलोजा जेल में रवानगी

आकीब शेख

कल्याण – उल्हासनगर फायरिंग प्रकरण में बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड सहित पांच आरोपियों को उल्हासनगर न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट के निर्णय के बाद सभी आरोपियों को तलोजा जेल रवाना कर दिया गया। ज्ञात हो कि बीते 2 फरवरी को कल्याण पूर्व के विधायक गणपत गायकवाड ने उल्हासनगर के हिललाइन थाने में शिवसेना (शिंदे) के कल्याण पूर्व शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ को गोली मारी थी। इस मामले में पुलिस ने विधायक गणपत गायकवाड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उल्हासनगर की चोपड़ा कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने तीनों को 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया था। इस बीच मामले की जांच के दौरान वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी विक्की गणात्रा और गणपत गायकवाड का ड्राइवर रंजीत यादव भी पुलिस के हाथ लगे। पांचों आरोपियों को आज फिर एक बार न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में पुलिस की तरफ से कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था तैनात की गई। न्यायाधीश ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला सुनाया है। जिसके बाद विधायक गणपत गायकवाड सहित 5 आरोपियों की रवानगी तलोजा जेल में कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Right Menu Icon