महाराष्ट्र की काली मिट्टी से बनी ईंट पर सोने की आयतें। अयोध्या मस्जिद के लिए मक्का से मुंबई आई खास ईंट 

Spread the love

महाराष्ट्र की काली मिट्टी से बनी ईंट पर सोने की आयतें। अयोध्या मस्जिद के लिए मक्का से मुंबई आई खास ईंट 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब अयोध्या में मस्जिद बननाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अप्रैल 2024 तक मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू होगा। उससे पहले तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बाबरी मस्जिद की जगह अब अयोध्या में बन रही नई मस्जिद का नाम मोहम्मद बिन अब्दुल्ला मस्जिद होगा। काली मिट्टी की इस ईंट में सोने की ‘आयतें’ लिखी गई हैं। यह खास ईंट मक्का से बुधवार को मुंबई पहुंची।

नई मस्जिद अयोध्या के धन्नीपुर में 5 एकड़ जमीन पर बनेगी। इसकी देखरेख उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड (यूपीएससीडब्ल्यूबी) द्वारा बनाया गया ट्रस्ट कर रहा है। काली मिट्टी की एक खास बड़ी ईंट महाराष्ट्र में बनाई गई, यहां उसे पकाकर मक्का ले जाया गया। इस ईंट को जमजम के पानी से ‘गुस्ल’ (पूर्ण स्नान) कराया गया। ईंट को मदीना शरीफ ले जाया गया और यहां इत्र के साथ एक और ‘गुस्ल’ दिया गया और इस सब मे बाद अब ईंट को मुंबई लाया गया है।

मुंबई से यह खास ईंट अजमेर शरीफ ले जाई जाएगी और यहां से वह अयोध्या पहुंचेगी। कहा जा रहा है कि यह ईंट अजमेर शरीफ में रहेगी। यहां से रमजान के बाद इसे काफिले में अयोध्या तक ले जाया जाएगा, जिसमें लगभग 30 दिन लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon