कल्याण में भाजपा के पूर्व नगरसेवक पर दुष्कर्म का आरोप

कल्याण में भाजपा के पूर्व नगरसेवक पर दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता की शिकायत पर कोलसेवाड़ी थाने में मामला हुआ दर्ज

आकीब शेख

कल्याण – कल्याण पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगरसेवक और राय रेसिडेंसी के मालिक मनोज राय के ऊपर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। 40 वर्षीय पीड़ित महिला की शिकायत पर कोलसेवाडी पुलिस थाने में मनोज राय के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मनोज राय ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाएं और उसके साथ अत्याचार किया। पीड़िता का आरोप है कि मनोज राय ने डरा-धमकाकर मारपीट की और गर्भवती होने पर महिला का अबॉर्शन भी करवाया। महिला द्वारा शादी की जिद करने पर उसे धमकाया गया। यौन उत्पीड़न से परेशान होकर आखिर पीड़िता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का बयान लेने के बाद कोलसेवाड़ी पुलिस ने मनोज राय के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। थाना इंचार्ज राजेश शिरसाठ मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon