लखनऊ की युवती की पुणे में गोली मारकर हत्या, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
मृतक वंदना द्विवेदी पुणे में सॉफ्टवेयर कंपनी में थी इंजीनियर, आरोपी प्रेमी ऋषभ निगम ने सीने में सटाकर मारीं 5 गोलियां
योगेश पाण्डेय – संवाददाता
मुंबई – पुणे के पिंपरी चिंचवड़ स्थित हिंजवाड़ी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक होटल के कमरे में युवती की लाश मिली, युवती की हत्या गोली मारकर की गई थी। उसके शरीर पर पांच बार फायर किया गया। इस हत्या के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पता चला कि युवती पेशे से सॉफ्टवेयर इंजिनियर थी। वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली थी और अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल में आई थी। प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया है कि शनिवार की रात को उसके पुरुष मित्र ने ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को मुंबई से हिरासत में ले लिया। पुलिस का दावा है कि हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। मृतक युवती की पहचान वंदना द्विवेदी और आरोपी की पहचान ऋषभ निगम के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार वंदना द्विवेदी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। वह हिंजेवाड़ी आईटी पार्क में एक कंपनी में काम करती थी। बताया जा रहा है कि ऋषभ निगम और वह कुछ दिनों से रिलेशनशिप में थे। दोनों लखनऊ के निवासी हैं और पिछले दो दिनों से होटल में रह रहे थे।
माना जा रहा है कि किसी कारण से दोनों के बीच झड़पें हुईं। पुलिस को संदेह है कि ऋषभ के पास बंदूक थी और उसने ओयो होटल में वंदना की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह मुंबई भाग गया। इसके बाद इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी गई और उसे मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिय।
हालांकि कहा जाता है कि यह घटना एक प्रेम प्रसंग को लेकर हुई थी, लेकिन यह घटना किस समय हुई थी? हत्या का मकसद क्या था? पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज में ऋषभ निगम रात लगभग 10 बजे होटल से बाहर जाते नजर आया। उसके हाथ में एक सफेद रंग का कपड़ा था, जिसमें कुछ लिपटा हुआ था। माना जा रहा है कि इसके अंदर वही रिवॉल्वर थी, जिससे उसने वंदना की हत्या की।
राज्य के बाहर से कई युवा रोजगार के लिए हिंजेवाड़ी क्षेत्र में आते हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है,और पुलिस को रविवार की सुबह घटना की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि हत्या का मकसद अभी पता नहीं चल सका है।पुलिस ने बताया कि आरोपी को मुंबई में हिरासत में ले लिया गया और आगे की जांच के लिए उसे पुणे लाया जा रहा है। हत्या का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।