भिवंडी में वर्ष 2023 में रहा चोरों का आतंक, पुलिस 51 फीसदी मामला सुलझाने में रही सफल

Spread the love

भिवंडी में वर्ष 2023 में रहा चोरों का आतंक, पुलिस 51 फीसदी मामला सुलझाने में रही सफल

शहर में चोरी, वाहन चोरी व चेन स्नेचिंग की 875 घटनाएं घटी, 447 मामलों का हुआ पर्दाफाश

भिवंडी – भिवंडी शहर में वर्ष 2022 की तुलना में चोरी, डकैती, घरफोडी, चैन स्नैचिंग की घटना कम घटी है। वर्ष 2023 के एक वर्ष में यहां के छह पुलिस स्टेशनों में चोरी की 875 मामले दर्ज हुए थे। जिसमे से मात्र 447 मामलों को सुलझाने में पुलिस सफल रही और 5 करोड़ 83 लाख 92 हजार का माल बरामद हुआ। इस दौरान सबसे ज्यादा वाहन चोरी की घटना घटी, यानी 51 फीसदी मामलों को निपटाने में पुलिस सफल रही। जबकि 49 प्रतिशत मामलों को सुलझाने में पुलिस असफल रही है। सालभर में यहां पर वाहन चोरी के 421 केस दर्ज हुआ। जिसमे से मात्र 174 केस का ही पुलिस पर्दाफांस कर सकी है। हालांकि वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023 में चोरी की घटनाएं न सिर्फ कम रहा,बल्कि केस को सुलझाने का रेश्यो ज्यादा रहा है। वर्ष 2022 में डकैती, चोरी, चेन स्नेचिंग, सेंधमारी, डकैती, वाहन चोरी के 917 अपराध दर्ज किए गए। इसमें 9 करोड़ 72 लाख 13 हजार 637 रुपये का सामान चोरी हुआ था। जिसमें पुलिस ने 379 अपराधों का खुलासा किया था और तीन करोड़ 56 लाख 38 हजार 818 रुपए का माल बरामद किया है। जिसका औसत 37 फीसदी है। इसी तरह वर्ष 2023 में विनयभंग व छेड़छाड़ के कुल 94 केस दर्ज हुए। जिसमे 18 वर्ष से कम उम्र के 61 नाबालिगों का समावेश है। इसके साथ ही शहर में अपहरण के कुल 234 मामले दर्ज हुए। जिसमे से 213 मामले को तो पुलिस सुलझाने में सफल रही। लेकिन 15 नाबालिग लड़कियों और 6 नाबालिग लड़को सहित 21 लोगों का पता लगाने में पुलिस असफल रही है।इस तरह डकैती के दो, घरफोड़ी के 149,चैन स्नैचिंग के 31,चोरी के 65, जबरी चोरी यानी छिनैती के 96 केसों के साथ वाहन चोरी के 421 केस छहों पुलिस स्टेशनों में दर्ज हुआ। जिसमे से 51 फीसदी केस सुलझाने में सफल रही। जिसमे से चैन स्नैचिंग के 28, घरफोडी के 73, डकैती के दो चोरी के 55, जबरी चोरी के 83 के अलावा वाहन चोरी के 174 की को पुलिस हल करने में सफल रही।

वर्ष 2023 चोरी की घटना का ग्राफ निम्न रहा।

डकैती हुई – 2,

पर्दाफास हुआ – 2

चोरी गया माल- 18 लाख 72 हजार रुपये।

वापिस मिला माल- 18 लाख रुपये

जबरी चोरी

दर्ज हुआ – 65

पर्दाफांस हुआ – 56

चोरी गया माल- 27 लाख, 60 हजार 370 रुपया

वापिस मिला माल- 20 लाख 22 हजार 920 रुपया

मंगल सूत्र चोरी(चैन स्नैचिंग)

दर्ज हुआ- 31 केस

पर्दाफांस- 27

चोरी गया माल- 32 लाख 93 हजार 500

वापिस मिला माल – 17 लाख 74 हजार 500

घरफोड़ी

दर्ज हुआ केस – 149

पर्दाफांस हुआ – 73

चोरी गया माल- 5 करोड़ 49 लाख 89 हजार 568

वापिस मिला माल – 3 करोड़, 42 लाख 78 हजार 370

वाहन चोरी

दर्ज हुआ – 421 केस

उजागर हुआ- 174 केस

चोरी हुआ माल- 2 करोड़ ,43 लाख 40 हजार 500

वापिस मिला माल – 97 लाख 27 हजार.

वर्ष 2023 में भिवंडी पुलिस द्वारा अनेक अपराधों की सफलतापूर्वक जांच की गई है।जिसके कारण अन्य वर्षों की तुलना में पिछले वर्ष चोरी की घटनाओं में भी कमी आई है। वाहन चोरी की घटना को रोकने के लिए भिवंडी पुलिस प्रयत्न कर रही है।इस वर्ष चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और भी प्रभावकारी उपाय करने वाली है।

नवनाथ ढवले – पुलिस उपायुक्त, परिमंडल दो, भिवंडी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon