ठाणे में रेव पार्टी पर क्राइम ब्रांच की रेड, आयोजक समेत 100 से अधिक गिरफ्तार

Spread the love

ठाणे में रेव पार्टी पर क्राइम ब्रांच की रेड, आयोजक समेत 100 से अधिक गिरफ्तार

गिरफ्तार लोगों में 5 महिलाएं भी शामिल, करोड़ों के नशीले पदार्थ जब्त। मौके से 29 दुपहिया वाहन भी जब्त

योगेश पाण्डेय – संवाददाता

ठाणे – मुंबई से सटे ठाणे जिले में पुलिस ने रविवार 31 दिसंबर की अलसुबह रेव पार्टी कर रहे 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गये लोगों के पास से चरस, गांजा, एलएसडी, एस्कैटेसी पिल्स और भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है।

ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट-5 ने बताया कि ठाणे पश्चिम के वडवली वे शोर शराबे के बीच जमकर रेव पार्टी किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम के साथ रेड की गई। सभी लोग नशे में धुत होकर अश्लील गानों पर डांस कर रहे थे। रेव पार्टी ऑर्गेनाइज कराने वाले तेजस अनिल कुबल -23 और सुजल महादेव महाजन -19 को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से बेचने के लिए लाया गया 70 ग्राम चरस, एलएसडी (0.41 ग्राम), एस्कैटेसी पिल्स (2.10 ग्राम), गांजा (200 ग्राम) और ढेर सारी शराब बरामद हुई है। मौके से गांजा पीने की सामग्री, डीजे, 29 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रेव पार्टियों में कई तरह के नशे का यूज किया जाता है। सांप से डसवाने से लेकर, फ्लेवर्ड कंडोम के पानी से नशा किया जाता है। सांप से एक बार डसवाने के लिए 2,500 से 5,000 रुपए तक चार्ज किये जाते हैं। डसने के 10 से 40 सेकेंड तक तेज चुभन होती है,उसके बाद नशे के परम सुख का एहसास होता है। फिर मसल्स में दर्द होता और अगले 12 से 24 घंटे के लिए गहरी नींद आ जाती है, इसका अगले 5-7 दिनों तक सुरूर रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon