15 करोड़ की कोकीन के साथ केन्या की नागरिक महिला तस्कर गिरफ्तार
योगेश पाण्डेय – संवाददाता
मुंबई – राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने गुरुवार को मुंबई हवाई अड्डे पर एक गुप्त ऑपरेशन के दौरान कोकीन के साथ एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पास से 15 करोड़ रुपये कीमत की करीब 15 किलो कोकीन जब्त की गई है।
गिरफ्तार महिला की पहचान करेन वेन्जेरु म्बिरे म्वावारा – 30 के रूप में की गई है, और वह केन्या की नागरिक हैं। डीआरआई को गुप्त सूचना मिली कि नैरोबी से मुंबई आ रही एक महिला यात्री बड़ी मात्रा में कोकीन ले जा रही है। इस जानकारी के आधार पर मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जाल बिछाया गया और केरेन को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान महिला के बैग से 14 किलो 900 ग्राम कोकीन मिली जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है। कोकीन को महिला द्वारा लाये गये दो काले बैग में छिपाकर रखा गया था।