कोलसेवाड़ी से पकड़ा गया तड़ीपार अपराधी
पुलिस ने 18 महीने के लिए किया जिलाबदर
आकीब शेख
कल्याण – कोलसेवाडी पुलिस ने एक तड़ीपार अपराधी को फिर से गिरफ्तार कर लिया है, जिसका नाम सूरज उर्फ कान्तया शेडगे बताया गया है। 26 वर्षीय सूरज कल्याण पूर्व के कोलसेवाड़ी का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 13 अप्रैल 2023 को परिमंडल-3 के पुलिस उपायुक्त द्वारा सूरज की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसे 18 महीने के लिए कल्याण, भिवंडी सहित ठाणे जिले से तड़ीपार किया गया था। पुलिस की मंजूरी के बिना शहर में दाखिल होने पर पाबंदी होने के बावजूद सूरज खुलेआम घूमता हुआ पाया गया। कोलसेवाड़ी पुलिस ने सूरज को कोलसेवाड़ी स्थित पुरानी जनता बैंक के पास से गिरफ्तार किया। सूरज के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।