महाविकास आघाड़ी में चर्चा नहीं, लेकिन ठाकरे गुट ने तीन लोकसभा सीटों पर ठोकी दावेदारी 

Spread the love

महाविकास आघाड़ी में चर्चा नहीं, लेकिन ठाकरे गुट ने तीन लोकसभा सीटों पर ठोकी दावेदारी 

उत्तर पूर्व मुंबई से संजय दीना पाटिल, उत्तर पश्चिम से अमोल कीर्तिकर और दक्षिण मुंबई से अरविन्द सावंत की उम्मीदवारी तय 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर पूर्व मुंबई लोकसभा सीट पर ठाकरे गुट ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है, सांसद विनायक राऊत ने जानकारी दी है कि राकांपा के पूर्व सांसद और फिलहाल ठाकरे गुट में शामिल संजय दीना पाटिल के नाम पर मुहर लग गई है।

हालांकि महाविकास अघाड़ी में अभी तक सीट आवंटन को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है,लेकिन हम उत्तर पूर्व मुंबई लोकसभा सीट के लिए जोर देना जारी रखेंगे। हम उत्तर पूर्व मुंबई लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद संजय दीना पाटिल को मैदान में उतारने का प्रयास करेंगे, क्योंकि उनकी उपलब्धियां बहुत अच्छी हैं, शिवसेना की शाखा भी यहां मौजूद है। इसलिए हम मध्यस्थता और अनुरोध के माध्यम से वह सीट मांग लेंगे, सांसद विनायक राउत ने कहा।

इसके आलावा ठाकरे गुट ने बागी सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे अमोल कीर्तिकर की उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से अपने ही पिता के खिलाफ उम्मीदवारी निश्चित मानी जा रहो है जबकि दक्षिण मुंबई से अरविंद सावंत को दोबारा टिकट मिलना तय है। इसके अलावा अब यह देखना भी दिलचस्प होगा कि क्या ठाकरे गुट मुंबई में किसी और लोकसभा सीट पर अपनी दावेदारी मजबूत करेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon