भिवंडी शहर में 25 लाख का अवैध गुटखा जब्त; एक के खिलाफ मामला दर्ज
भिवंडी का गोदाम क्षेत्र बना गुटका माफियाओं का हब
भिवंडी – भिवंडी शहर और उसके आसपास गुटखा की बिक्री के साथ-साथ गुजरात से भिवंडी के रास्ते मुंबई ठाणे क्षेत्र में वितरण के लिए बड़ी संख्या में गुटखा आ रहा है। ऐसे ही एक ट्रक से निजामपुर पुलिस ने 25 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से गुटका माफियाओं में हड़कंप मच गया है। बता दे की महाराष्ट्र सरकार ने संपूर्ण राज्य में गुटका पर प्रतिबंध लगा रखा है। जिसके कारण राज्य में गुटका की चोरी छिपे बड़े पैमाने पर तस्करी और कालाबाजारी की जाती है। चोरी से लाया गया गुटखा मुंबई और उसके आसपास के शहरों मे दो से तीन गुनी ज्यादा कीमत पर बेचा जा रहा है। इसी कारण भिवंडी के गोदाम क्षेत्र में पड़ोसी राज्यों से लाया गया गुटखा चोरी से गोदामों में रखकर उसकी सप्लाई की जाती है। भिवंडी के ग्रामीण क्षेत्र में पहले हजारों गोदाम के कारण भिवंडी गुटखा माफियाओं का हब बन गया है। प्रतिबंधित अवैध गुटके पर कार्रवाई कर अन्न और औषधि विभाग व स्थानीय पुलिस साल भर में करोड़ों रुपए का गुटका पकड़ती है, लेकिन आज तक किसी भी गुटका माफिया या गुटखा की तस्करी करने वाले किसी बड़े व्यापारी पर कार्रवाई नहीं की जा सकी है। इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि यह कालाबाजारी करने वाले माफिया कितने ताकतवर हैं, जिस तक आज तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक गुजरात वलसाड से भिवंडी होकर मानकोली नाका स्थित एक गोदाम में गुटखा लेकर जा रहा था। इस संदर्भ में भिवंडी पुलिस को या सूत्रों से जानकारी मिली की एक ट्रक में महाराष्ट्र राज्य के अंतर्गत प्रतिबंध अवैध गुटखा ले जाया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद निजमापुर पुलिस ने एसटी स्टैंड पर आयशर कंपनी के ट्रक को रोककर जांच की, जिसमें महाराष्ट्र में प्रतिबंधित 25 लाख 72 हजार 520 रुपये का अवैध गुटखा जब्त किया गया और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने ट्रक चालक प्रदीप विश्वनाथ मोटगुंडे को गिरफ्तार कर लिया गया और ट्रक व गुटका जब्त कर लिया है।