देवेंद्र फडणवीस बनेंगे राज्य के मुख्यमंत्री? भाजपा के ट्वीट से राजनितिक गालियारों में भूकंप 

Spread the love

देवेंद्र फडणवीस बनेंगे राज्य के मुख्यमंत्री? भाजपा के ट्वीट से राजनितिक गालियारों में भूकंप 

प्रदेश भाजपा द्वारा फडणवीस का मी पुन्हा येईन वाला वीडियो ट्वीट। राज्य के मौजूदा हालात की टाइमिंग पर छिड़ी चर्चा 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

 

मुंबई – दशहरा रैली के अगले ही दिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने दिल्ली का दौरा किया, इसके बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के दौरे पर आए। उधर सुप्रीम कोर्ट के आक्रामक रुख के चलते विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने शिवसेना विधायकों को अयोग्य ठहराने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी टाइमिंग के साथ महाराष्ट्र भाजपा ने देवेन्द्र फड़णवीस का एक मी पुन्हा येईन वाला वीडियो ट्वीट किया है। क्या महाराष्ट्र की राजनीती में जल्द ही फिर से कोई नया सियासी भूचाल आने वाला है? यह चर्चा शुरू हो गई हैं।

महाराष्ट्र भाजपा की ओर से देवेन्द्र फड़णवीस का एक वीडियो ऐसे वक्त ट्वीट किया गया है जब महाराष्ट्र में संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा चल रही है। इस सुझावात्मक ट्वीट के बाद शिवसेना शिंदे गुट और भाजपा की ओर से प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं।

उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा मुझे लगता है कि देवेंद्र फड़णवीस ने कहा था कि मैं फिर आऊंगा, देवेन्द्र फड़णवीस एकनाथ शिंदे और हमें साथ लेकर आये हैं। उदय सामंत ने कहा है कि हम फड़णवीस की पहल पर सरकार में काम कर रहे हैं। सामंत ने भाजपा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम भविष्य के चुनावों में सत्ता में वापस आएंगे ऐसा माना जा सकता है।

भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर ने कहा कि मैं पहले यह जानना चाहता हूँ कि यह ट्वीट किसने और क्यों किया? उसके बाद ही कोई प्रतिक्रिया डे पाउँगा। प्रवीण दरेकर ने कहा कि इस संबंध में महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले जवाब देंगे। दरेकर ने यह भी कहा है कि हमारी तीनों पार्टियों में कोई अनबन नहीं है। विधान परिषद विधायक प्रसाद लाड ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें अच्छा लगेगा अगर देवेंद्र फड़णवीस दोबारा मुख्यमंत्री बनें। हालांकि दरेकर ने राय व्यक्त की है कि नेतृत्व परिवर्तन का कोई विचार नहीं है।

इस संबंध में ठाकरे गुट के सांसद विनायक राऊत ने कहा कि यह भाजपा की पाखंड नीति है। उनकी नीति है कि जब तक फायदा हो तब तक किसी को अपने पास रखो और समय निकल जाने पर राजनीति से किनारे कर दो। विनायक राऊत ने कहा इसीलिए वे एकनाथ शिंदे का विसर्जन करने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon