तो फेरीवाले नहीं बल्कि मनपा अधिकारियों को पिटेंगे

Spread the love

तो फेरीवाले नहीं बल्कि मनपा अधिकारियों को पिटेंगे

मनसे विधायक राजू पाटील ने दी कड़ी चेतावनी

कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज होने से मनसे ने अपना आक्रामक रुख

आकीब शेख

कल्याण – फेरीवालों की पिटाई करने के मामले में कल्याण की महात्मा फुले चौक पुलिस ने मनसे कार्यकर्ताओं पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। इसी बात से नाराज मनसे विधायक राजू पाटील ने महात्मा फुले पुलिस थाने पहुंचकर चेतावनी दी है कि कल्याण स्टेशन क्षेत्र में फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, अन्यथा वे फेरीवालों को नहीं बल्कि फेरीवालों का समर्थन करने वाले महापालिका अधिकारियों की पिटाई करेंगे। मनसे विधायक राजू पाटिल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता आज महात्मा फुले पुलिस स्टेशन पहुंचे और अनधिकृत फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक होनमाने ने आश्वस्त किया कि महापालिका को फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में एक पत्र भेजा गया है और कार्रवाई की जाएगी।

बतादें की कल्याण स्टेशन के स्काईवॉक पर फेरीवालों द्वारा मराठी भाषा और मराठी लोगों के विषय में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जिसको लेकर मनसे कार्यकर्ताओं ने गैर मराठी फेरीवालों की पिटाई कर दी। इस घटना के बाद महात्मा फुले थाने में मारपीट करने वाले मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद मनसे ने आक्रामक रुख अपना लिया है। मनसे विधायक राजू पाटिल के नेतृत्व में सैकड़ों मनसे कार्यकर्ता महात्मा फुले पुलिस स्टेशन पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक होनमाने से मनसे विधायक राजू पाटिल और उनके प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि फेरी वालों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने सख्त लहजे में मनपा अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नही होगी तो अबकी बार फेरीवाले नहीं बल्कि जिन महापालिका अधिकारियों के आशीर्वाद से वे धंधा लगाते हैं, उन अधिकारियों की पिटाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Right Menu Icon