दोस्तों की महफ़िल में अचानक हुई गोलीबारी

दोस्तों की महफ़िल में अचानक हुई गोलीबारी

एक युवक के मुंह में लगी गोली, युवक गंभीर

आकीब शेख

कल्याण – कल्याण से सटे मोहने इलाके में फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहने इलाके में सुशील महंतो और उसके चार-पांच दोस्त एक साथ बैठे थे। उसी समय एक दोस्त ने अपनी बंदूक से सुशील पर गोली चला दी। इसी दौरान सुशील ने अपने बचाव में हाथ आगे किया तो उसके हाथ का पंजा चीरते हुए गोली सीधे मुंह में जा लगी। इस घटना में सुशील की जुबान भी फट गई। गोली सुशील के गले में फंसी गई। सुशील को तुरंत उल्हासनगर सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए कलवा अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। हालांकि, इस फायरिंग की सही वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। खड़कपाड़ा पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon