राज्य के किसानों से सीधे संवाद साधने शेतकरी संवाद यात्रा की शुरुआत

Spread the love

राज्य के किसानों से सीधे संवाद साधने शेतकरी संवाद यात्रा की शुरुआत

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे के टेम्भी नाका परिसर में बस को दिखाई झंडी। किसानों से बेहतर संवाद के जरिये समस्याओं का समाधान करेगी सरकार

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

ठाणे – शिवसेना के नेतृत्व वाली शेतकारी सेना ने टेंभी नाका से राज्य भर में शेतकर संवाद यात्रा शुरू की। इस संवाद यात्रा को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नारियल फोड़कर भगवा ध्वज लहराकर रवाना किया।

इस यात्रा के जरिए शिवसेना शेतकारी सेना के पदाधिकारी सीधे किसानों के पास जाकर उनकी समस्या जानेंगे। इनमें से कुछ मुद्दों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा, साथ ही जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री खुद किसानों से सीधे ऑनलाइन संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करने की पहल करेंगे।

यात्रा की यह शुरुआत अनंत चतुर्थी से शुरू की गई हैऔर राज्यभर के अलग-अलग जिलों में जाकर किसानों से सीधा संवाद करेगी। इस यात्रा के जरिये मुख्य रूप से किसानों के सामने आने वाली समस्याओं को समझना, किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में उन्हें सीधी जानकारी देना, उन योजनाओं का लाभ दिलाना तथा प्रगतिशील किसानों से सीधे संवाद कर उन्हें उन्नतशील कृषि के बारे में जागरूक करना है। जो अलग-अलग तरीके अपनाकर मुनाफे की खेती कर रहे हैं।

इस यात्रा से किसानों और सरकार के बीच सीधा संवाद हो सकेगा और मुख्यमंत्री खुद इस यात्रा को प्राथमिकता देकर इस पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। एक तरफ जहां इस साल राज्य में कम बारिश होने के कारण किसानों के सामने पहले से ही कई सवाल खड़े हैं, ऐसे में शिवसेना का यह संदेश देने का ईमानदार प्रयास है कि सरकार किसानों पर ध्यान दे रही है और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार सकारात्मक है। उद्घाटन के अवसर पर शेतकारी सेना के अध्यक्ष धनंजय जाधव, नाथराव कराड, समन्वयक योगेश्वर रायते सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों से आये प्रगतिशील किसान और शेतकारी सेना के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon