पुलिस परमिशन के बिना टोरेंट पावर के विरुद्ध मोर्चा निकालने वाले 37 प्रमुख प्रदर्शनकारियों पर पुलिस में मामला दर्ज

Spread the love

पुलिस परमिशन के बिना टोरेंट पावर के विरुद्ध मोर्चा निकालने वाले 37 प्रमुख प्रदर्शनकारियों पर पुलिस में मामला दर्ज

भिवंडी – पुलिस परमिशन के बिना टोरेंट पावर के विरुद्ध शहर में मोर्चा निकालने वाले महाविकास संघर्ष समिति के 37 प्रमुख प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन, कुंभारवाडा में मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब हो कि शुक्रवार 1 सितंबर को महाविकास संघर्ष समिति की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से टोरेंट पावर कार्यालय तक विशाल मोर्चा निकाला गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि भिवंडी के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली वितरण और बिल वसूली करने वाली टोरेंट पावर कंपनी बिजली ग्राहकों के साथ शोषण और मनमानी कर रही है।

भिवंडी पुलिस ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर समिति को विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। लेकिन पुलिस द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के बाद भी प्रदर्शनकारियों ने मोर्चा निकाला और इस मोर्चे में सैकड़ों नागरिक शामिल हुए थे।

पुलिस की अनुमति के बिना मोर्चा निकाले जाने के कारण महाविकास संघर्ष समिति के पदाधिकारी पूर्व सांसद सुरेश टावरे, पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रे, पूर्व विधायक और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राशिद ताहिर मोमिन, राकांपा शहर अध्यक्ष शोएब खान गुड्डु, कामरेड विजय कांबले, शरद पाटिल, मनोज गगे, विश्वास थले, पूर्व नगरसेवक मतलूब सरदार, पंकज गायकवाड़, रवीश मोमिन, तुफेल फारूकी, अरुण पाटिल, प्रतीक जंगलानी, नसीम खान, जयमाला पाटिल, अरविंद म्हात्रे, संदीप म्हात्रे, जावेद फारूकी, दुर्गेश नायक सहित कुल 37 लोगों के खिलाफ भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में अपराधीक मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon