दो महीने पहले उल्हासनगर के ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार 

दो महीने पहले उल्हासनगर के ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार 

क्राइम ब्रांच टीम ने 32 लाख के सोने के आभूषण किये हस्तगत, तीनों आरोपियों पर एमपी, कर्नाटक और गुजरात में मामले दर्ज 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता

कल्याण – दो महीने पहले चोरों ने रात के समय उल्हासनगर के झवेरी बाजार में एक ज्वेलरी दुकान से 3 करोड़ 20 लाख रुपये मूल्य के छह किलोग्राम सोने के आभूषण चुरा लिए थे। उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होते ही क्राइम ब्रांच की टीम चोरों की तलाश में जुट गई थीं। लगातार जाँच में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में अब तीन चोरों को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम माधव गिरी, दिसने रावल, दीपक भंडारी हैं। ये सभी पेशेवर अपराधी है और उनके खिलाफ गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में पहले ही मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही उन्होंने नवी मुंबई के कामोठे में भी चोरी की है।

क्राइम ब्रांच की टीम को जैसे ही जानकारी मिली कि उल्हासनगर चोरी मामले के आरोपी नेपाल की ओर भाग गए हैं तो उन्होंने नेपाल बॉर्डर पर उनकी तलाश शुरू कर दी। तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 550 ग्राम वजन के 33 लाख के आभूषण बरामद किये हैं, पुलिस इन आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

अपराध शाखा के उपायुक्त शिवराज पाटिल, सहायक पुलिस आयुक्त नीलेश सोनवाने, राजकुमार डोंगरे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आनंद रावराणे, सहायक पुलिस निरीक्षक महेश जाधव, उप-निरीक्षक स्वप्निल प्रधान, कांस्टेबल संदीप भालेराव, प्रशांत भुरके, राजेंद्र घोलप के मार्गदर्शन में, उक्त कार्रवाई अर्जुन कार्ले, राजाराम शेगर, रूपवंत शिंदे, किशोर भामरे, नागराज रोकड़े, राजकुमार राठौड़, नवनाथ कोर्डे, सदन मुले, आशा गोले, गीताली पाटिल ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon
%d bloggers like this: