संभाजी भिड़े की महात्मा गाँधी को लेकर टिप्पणी नें पकड़ा जोर 

Spread the love

संभाजी भिड़े की महात्मा गाँधी को लेकर टिप्पणी नें पकड़ा जोर 

कांग्रेस द्वारा सभी ब्लॉक के पुलिस थानों में भिड़े के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – मुम्बई कांग्रेस के आदेशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए उनके पालकत्व पर अपमान जनक बयान देने वाले कथित कीर्तनकार संभाजी भिडे के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दायर करने को लेकर अँधेरी पूर्व विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारियों जिला उपाध्यक्ष लखमशी गडा व अँधेरी कांग्रेस रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष श्री किशोर शिंदे के साथ अँधेरी ब्लॉक अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में अँधेरी पोलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को ज्ञापन सौंप कर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।

उक्त ज्ञापन में कहा गया है कि महात्मा गाँधी के पालकत्व पर अपमान जनक टिप्पणी राष्ट्रपुरुष का अपमान करना संभाजी भिड़े की पुरानी आदत है। इससे पूर्व भी भिड़े नें भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर को लेकर भी अपमान जनक बयान देते हुए कहा था कि उन्होंने मनुस्मृति पढ़कर भारत का संविधान लिखा है। इसके अलावा संभाजी भिड़े नें राष्ट्रध्वज तिरंगा और राष्ट्रगीत जन मन गण पर भी अनेकों बार टिप्पणी की है।

अपने इन अपमान जनक वक्तव्यों के जरिये संभाजी भिड़े नें बारंम्बार देश की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचानें का कुकृत्य किया है। ऐसी टिप्पणीयों का संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ देशद्रोह की धाराओं 215 अ / 153 अ और 124 अ के तहत मुकदमा दर्ज भारतीय दंड संहिताओं के आधार पर कर तत्काल कार्यवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

अँधेरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव सिंह नें बताया कि इस तरह मुंबई विभागीय कांग्रेस शहर के विभिन्न पुलिस थानों में जाकर प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर मुक़दमें दर्ज कराएगी। इसके बावजूद सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा यदि कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon