बारिश के विकराल रूप से मुंबईकर त्रस्त, लेकिन पानी आपूर्ति को लेकर मनपा नें दी खुशखबरी 

Spread the love

बारिश के विकराल रूप से मुंबईकर त्रस्त, लेकिन पानी आपूर्ति को लेकर मनपा नें दी खुशखबरी 

शहर को जलापूर्ति करने वाला मोडक सागर भी हुआ लबालब, अब तक कुल जरुरत का 58% जल भण्डारण पूरा 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – मुंबई में पिछले सप्ताह से भारी बारिश हो रही है। गुरुवार शाम को बारिश की तीव्रता कुछ कम हुई थी, लेकिन रात में एक बार फिर कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली। इसके अलावा सुबह 8.30 बजे से रात 8.30 बजे तक शहर (कुलाबा केंद्र) में 89.4 मिमी और उपनगरों (सांताक्रूज़ केंद्र) में 90.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। एक तरफ जहां मुंबईकर भारी बारिश के कारण यात्रा और घरों में पानी भरने को लेकर चिंतित हैं, वहीं दूसरी तरफ एक अच्छी खबर भी है। मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाला महत्वपूर्ण मोडक सागर बांध गुरुवार को लबालब होकर रात 10:52 बजे ओवरफ्लो होने लगा।

मुंबईवासियों को पानी की आपूर्ति करने वाली 7 झीलों में से मोडक सागर झील सबसे महत्वपूर्ण बांध है और इसका कुल जल स्तर 163.147 मीटर है। मुंबई महानगर पालिका ने जानकारी दी है कि इस बांध क्षेत्र में 2109 मिमी बारिश के बाद गुरुवार को मोडक सागर बांध 100 प्रतिशत भर गया था। मनपा ने ट्वीट के जरिए देशवासियों को इस खुशी की जानकारी देते हुए मोडक सागर बांध का एक खूबसूरत वीडियो भी शेयर किया है। इससे मुंबईकरों की साल भर पानी की कमी की समस्या को हल करने में बहुत मदद मिलेगी।

शुक्रवार सुबह 6 बजे तक के अपडेट के मुताबिक मुंबई को पानी सप्लाई करने वाले 7 प्रमुख झीलों में से विहार, मोडक सागर और तुलसी झील 100 फीसदी भर चुकी है। तानसा बांध की क्षमता भी 99 प्रतिशत पूरी हो चुकी है जिसके चलते सभी झीलों में कुल मिलाकर 58% जल भण्डारण है। ऊपरी और मध्य वैतरणा, भातसा बांधों में जल भंडारण अभी भी कम है। इस बीच मुंबई में भारी बारिश का अनुमान है, जिसके कारण ठाणे, पालघर समेत ज्यादातर इलाकों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon