शिवसेना शाखा पर चले बुलडोजर से आक्रामक हुआ उद्धव गुट

Spread the love

शिवसेना शाखा पर चले बुलडोजर से आक्रामक हुआ उद्धव गुट

अवैध निर्माणों के लिए विधायक अनिल परब ने दी मनपा को चेतावनी। कहा मनपा अधिकारीयों का कालर पकड़ कर दिखाएंगे बांद्रा इलाके के अवैध निर्माण

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – कुछ दिन पहले मुंबई महानगर पालिका द्वारा बांद्रा पूर्व के निर्मल नगर स्थित ठाकरे गुट की शिवसेना शाखा पर कार्रवाई की गई थी। महानगर पालिका ने सफाई देते हुए कहा कि यह शाखा अनाधिकृत है। लेकिन इसके चलते अब ठाकरे गुट आक्रामक हो गया है। ठाकरे गुट के नेता और विधायक अनिल परब ने महानगर पालिका के अधिकारियों को आक्रामक रवैया अपनाते हुए खुली चुनौती दे दी है। अनिल परब सोमवार को सांताक्रूज में आयोजित एक मोर्चे का प्रतिनिधित्व करते हुए बोल रहे थे।

शिंदे सरकार के लोग कहते हैं कि हम बालासाहेब ठाकरे की विरासत और विचारों के साथ चल रहे हैं। लेकिन जिस शाखा पर बालासाहेब की छवि और शिवाजी महाराज की मूर्ति है, उसे अधिकारियों ने तोड़ दिया है। अब हम यह देखना चाहते हैं कि ये शिंदे सरकार क्या कर रही है। अगर शिंदे सरकार कोई कार्रवाई नहीं करेगी, तो उन्हें बालासाहेब का नाम लेना बंद कर देना चाहिए, अनिल परब ने चेतावनी देते हुए कहा।

अनिल परब ने मनपा अधिकारीयों को चेतावनी देते हुआ कहा कि कोई भी उठता है और शिवसेना शाखा को लेकर शिकायत करता है, और महानगर पालिका के लोग आकर कार्रवाई करते हैं। कल से हम उनके कॉलर पकड़ेंगे और उन्हें बांद्रा डिवीजन में घुमाएंगे और उन्हें दिखाएंगे कि कहां-कहां अनधिकृत निर्माण हुआ है। साथ ही पुलिस के दम पर हमसे मत लड़ो, पुलिस से हमारा कोई झगड़ा नहीं है। लेकिन पुलिस को भी निष्पक्षता से काम करना चाहिए, याद रखें मैं अभी भी एक विधायक हूं, अनिल परब ने कहा।

सांताक्रूज में पानी की समस्या पैदा हो गई है, इसके खिलाफ आज ठाकरे गुट की ओर से मुंबई मनपा के एच ईस्ट डिविजन पर मोर्चा निकाला गया। इस मोर्चे का नेतृत्व अनिल परब ने किया। अनिल परब ने यह भी कहा कि अगर पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम अधिकारियों के घर तक मोर्चा निकालेंगे। अगर नालियों की सफाई नहीं की गई, कचरा नहीं हटाया गया, तो लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए मैं घोषणा करता हूं कि यह आंदोलन आज से शुरू हो गया है, अनिल परब ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon