फिर बजी पुलिस कंट्रोल रूम की घंटी, मुंबई और पुणे में बम विस्फोट की मिली धमकी

Spread the love

फिर बजी पुलिस कंट्रोल रूम की घंटी, मुंबई और पुणे में बम विस्फोट की मिली धमकी

आरोपी युवक उत्तर प्रदेश के जौनपुऱ से गिरफ्तार। लगातार दे रहा गलत बयान, नाम भी सही नहीं बता रहा आरोपी। आगे की जाँच में जुटी पुलिस

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर पुणे और मुंबई में बम धमाकों की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस को यह धमकी भरा कॉल गुरुवार 22 तारीख की सुबह 10 बजे मिला। इसके बाद मुंबई पुलिस ने तेजी से 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने शनिवार 24 तारीख की शाम 6:30 बजे मुंबई के अंधेरी, कुर्ला इलाके में विस्फोट करने की धमकी दी थी। इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत जांच की और उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 25 से 30 साल बताई जा रही है। हालांकि, अभी आरोपी का नाम नहीं पता चल सका है।

उधर पूछताछ में आरोपी अपने अलग-अलग नाम बता रहा है। आरोपी ने अभी अपना असली नाम नहीं बताया है। बताया गया है कि इस मामले में पुलिस की ओर से आगे की जांच जारी है।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने गुरुवार सुबह 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया और कहा कि 24 जून को शाम 6:30 बजे मुंबई के अंधेरी और कुर्ला इलाके में बम धमाके होंगे। साथ ही आरोपी ने ब्लैकमेल भी किया कि उसे दो लाख रुपये की जरूरत है और यह रकम मिलने के बाद वह बम विस्फोट रोक सकता है। आरोपी ने पुलिस को धमकी दी कि वह न सिर्फ मुंबई बल्कि पुणे में भी बम विस्फोट करने वाला है और इस विस्फोट की जिम्मेदारी भी उसे ही दी गई है। इस काम के लिए उसे दो करोड़ रुपये मिले हैं। अगर मुंबई पुलिस उसे दो लाख दे तो वह अपने लोगों के साथ मलेशिया चला जाएगा।

धमकी मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच का रुख किया, और पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने फोन उत्तर प्रदेश के जौनपुर से किया था। मुंबई पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon