नए सर्वें का बड़ा खुलासा। महाराष्ट्र में भाजपा पहले नंबर तो राकांपा दूसरे नंबर की पार्टी

Spread the love

नए सर्वें का बड़ा खुलासा। महाराष्ट्र में भाजपा पहले नंबर तो राकांपा दूसरे नंबर की पार्टी

जनता की पहली पसंद फडणवीस, तो दूसरे पर अशोक चव्हाण और तीसरे नंबर पर अजित पवार। शिंदे को चौथा स्थान

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए अभी एक साल का वक़्त बाकि है। अगले साल अप्रैल में लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं उसके कुछ महीनों बाद महाराष्ट्र में असेंबली इलेक्शन होंगे। इस बीच राज्य में राजनितिक हलचल तेज है और एक के बाद एक आने वाले कई सर्वें भी माहौल बनाते नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों एक सर्वें आया था, जिसमें एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा नेता बताया गया था। अब न्यूज़ अरेना इंडिया नाम की एजेंसी का नया सर्वें आया है। इस सर्वें में अनुमान जताया गया है कि महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव यदि आज हो जाएं तो भाजपा 123 से 129 सीटें हासिल कर राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है।

इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद के लिए 35% लोगों की पसंद बताया गया है। इतना ही नहीं इस सर्वें में दूसरे नंबर पर एकनाथ शिंदे नहीं बल्कि कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को रखा गया है। उन्हें 21 फीसदी लोगों की पसंद बताया गया है। तीसरे नंबर पर राकांपा नेता और नेता प्रतिपक्ष अजित पवार को 14 फीसदी की पसंद बताया गया है, इसके बाद एकनाथ शिंदे का नंबर है जिन्हें 12 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। बता दें कि पिछले सप्ताह ही आये एक सर्वें में एकनाथ शिंदे को सबसे पसंदीदा नेता बताया गया था। इस सर्वें को अख़बारों में छपवा दिया गया था, जिसे लेकर शी दे गुट और भाजपा में तनाव पैदा हो गया था।

अंत में इस विवाद के निपटारे के लिए शिंदे सरकार ने नया विज्ञापन छपवाया, जिसमें देवेंद्र फडणवीस के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तस्वीर भी शेयर की गई। इसके कैप्शन में लिखा गया हम साथ – साथ हैं। ऐसे में अब जो सर्वें आया है उसमें देवेंद्र फडणवीस को 35 फीसदी लोगों की पसंद बताये जाने से राजनितिक गालियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सर्वें में बताया गया है कि भाजपा को 123 से 129 सीटें मिल सकती हैं, जबकि शिंदे सेना को 25, राकांपा को 56 और कांग्रेस को 50 से 53 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

इस सर्वें के अनुसार सभी पार्टीओं में सबसे ख़राब स्थिति उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना गुट की हो सकती है, जिसे महज 17 से 19 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं अन्य के खाते में 12 सीटें जा सकती हैं। सर्वें के मुताबिक राकांपा और कांग्रेस की मजबूती वाले मराठवाड़ा में भी भाजपा को बड़ी सफलता मिल सकती है। इस इलाके में कांग्रेस को 10 और उद्धव गुट को केवल 1 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon