भाजपा विधायक की गुंडयी या समाजसेवा?

Spread the love

भाजपा विधायक की गुंडयी या समाजसेवा?

अनधिकृत निर्माण तोड़ने गई मनपा की टीम के कनिष्ठ अभियंता को गीता जैन ने मारा चाटा। सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

मुंबई – भाजपा विधायक गीता जैन द्वारा महानगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता का कालर पकड़कर उसे पीटने का मामला सामने आया है। इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। काशीमिरा में अनधिकृत झोपड़ों पर मनपा की कार्यवाई के दौरान यह घटना घटी। घटना के पश्चात मीडिया से बात करते हुए गीता जैन ने अपनी स्थिति पर सफाई पेश की।

गीता जैन ने कहा कि जून में किसी भी घर को नहीं गिराने का सरकारी आदेश है, चाहे वह कानूनी हो या गैरकानूनी। बरसात के मौसम में अनधिकृत मकान भी नहीं तोड़े जा सकते। बावजूद इसके अधिकारियों द्वारा उस मकान को तोड़ दिया गया। मैंने वहां इंजीनियर को बुलाया और पूछा कि बरसात के मौसम में आपने इस घर को क्यों तोड़ा, जबकि मकान मालिक खुद जेसीबी लाकर अनधिकृत निर्माण को तोड़ने वाला था | हालांकि अधिकारियों ने उनके पूरे घर को तोड़ दिया।

पीड़िता के घर की महिलाएं रो रही थीं और कह रही थीं कि उन्होंने हमें पीटा, प्रताड़ित किया। यह इंजीनियर महिला को खड़ा देख मुस्कुरा रहा था। उस महिला का कितना अपमान करें? एक महिला घर जा रही है। इसलिए वह रो रही है। उस समय यह इंजीनियर मुस्कुरा रहा था। मैं गुस्से में थी क्योंकि एक महिला का अपमान किया गया था। इसलिए मैंने अपना हाथ उठाया, गीता जैन ने बताया।

काशीमिरा में अनाधिकृत निर्माण पर कार्रवाई के लिए महानगर पालिका ने अभियान छेड़ दिया है। इस मौके पर मंगलवार को झुग्गी निर्माण को लेकर कार्रवाई की गई। हालांकि स्थानीय निवासी आरोप लगा रहे थे कि महानगर पालिका के अधिकारियों ने यह कार्रवाई करते समय नियमों का पालन नहीं किया बल्कि डेवलपर को फायदा पहुंचाने के लिए ही यह अवैध काम किया। इसकी जानकारी लेने विधायक गीता जैन गई थीं।

वायरल हो रहे वीडियो में गीता जैन अफसरों से कह रही हैं कि आपने जो कहा उससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मुझे दिखाओ कि तुमने जमींदारों को लिखित में क्या दिया। मैं इस बारे में सदन में सवाल पूछने जा रही हूं। जब सरकारी जीआर होता है कि मानसून के दौरान कोई घर नहीं गिराया जाना चाहिए, तो हमारे दो इंजीनियर जाते हैं और घरों को तोड़ते हैं। बच्चों को घसीट कर घर से निकाल दिया जाता है, गीता जैन ने सफाई देते हुए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon