कल्याण स्टेशन पर महिला का मंगलसूत्र चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

Spread the love

कल्याण स्टेशन पर महिला का मंगलसूत्र चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

कल्याण – कल्याण रेलवे स्टेशन पर सोमवार की आधी रात को कल्याण रेल पुलिस ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले चोर का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रेल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह चोर अब तक कितने यात्रियों को लूट चुका है।

गिरफ्तार चोर की पहचान रोशन नाथू पाटिल – 29 के रूप में हुई है। वह भिवंडी के डौड़ा वडवली इलाके का रहने वाला है। सोमवार की आधी रात के करीब एक परिवार लोकल ट्रेन की यात्रा कर कल्याण रेलवे स्टेशन पहुंचा था। सीढ़ियों से उतरते समय आरोपी रोशन की नजर परिवार की महिला के मंगलसूत्र पर थी। जैसे ही महिला सीढ़ियों से नीचे उतऱ रही थी, रोशन ने उसके गले पर जोर से प्रहार कर उसके गले से सोने का मंगलसूत्र झपट कर भाग गया। महिला व उसके परिजनों की चीख पुकार मचते ही गश्त पर निकले रेल पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक वाई. आर. धोत्रे, हवलदार आखले, पाटिल, सूर्यवंशी ने चोर का पीछा किया और रेलवे स्टेशन क्षेत्र से सोने की मंगलसूत्र के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कल्याण रेल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon