भिवंडी महानगर पालिका आयुक्त विजय म्हसाल का तबादला, अजय वैद्य होंगे नए मनपा आयुक्त
योगेश पाण्डेय – संवाददाता
भिवंडी – अजय वैद्य को भिवंडी महानगर पालिका का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसे पहले वैद्य राज्य के राजस्व विभाग के संयुक्त आयुक्त पद पर सेवारत थे। पूर्व में वह ठाणे महानगर पालिका में जकात विभाग के प्रभारी भी रहे थे। राज्य सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि भिवंडी महानगर पालिका के वर्तमान आयुक्त विजय कुमार म्हसाल का तबादला आदेश स्वतंत्र रूप से जारी किया जाएगा।
मनपा आयुक्त विजय कुमार म्हसाल को एक साल पहले भिवंडी महानगर पालिका का आयुक्त नियुक्त किया गया था। म्हसाल से पहले कमिश्नर रहे सुधाकर देशमुख का भी महज दस महीने में ही तबादला कर दिया गया था। भिवंडी में खसरा रूबेला के प्रकोप के दौरान म्हसाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ने अच्छा प्रदर्शन किया। उस समय भिवंडी पैटर्न की चर्चा जोरों पर रही थी। उन्होंने नाले की सफाई के मामले में ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। राज्य सरकार ने नौ जून को अजय वैद्य को भिवंडी महानगर पालिका का आयुक्त नियुक्त करने का आदेश दिया। वैद्य राज्य के राजस्व आयुक्त पद पर तैनात थे और वैद्य ने पहले ठाणे महानगर पालिका के आबकारी विभाग में उपायुक्त के रूप में काम किया है। म्हसाल के तबादले के आदेश अभी जारी नहीं हुए हैं। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि इनके स्थानांतरण आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।