कल्याण रेल पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी को किया गया गिरफ्तार। रेल पुलिस के कांस्टेबलों ने उल्हासनगर तक पीछा कर दबोचा

Spread the love

कल्याण रेल पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी को किया गया गिरफ्तार। रेल पुलिस के कांस्टेबलों ने उल्हासनगर तक पीछा कर दबोचा

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

कल्याण – कल्याण रेल पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी शुक्रवार की दोपहर शौचालय के पीछे लगे तार की बाड़ को लाँघ कर फरार हो गया। गश्त पर निकली पुलिस ने उल्हासनगर तक उस आरोपी का पीछा किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम युवराज दिनकर सरतापे – 28 है और वह उल्हासनगर के लालचक्की इलाके का रहने वाला है।

उसे कल्याण रेल पुलिस ने एक अपराध की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। उसे पूछताछ के लिए शनिवार दोपहर गश्त पर पुलिस द्वारा बाहर ले जाया गया था। लघुशंका के लिए उसे थाने के बाहर वॉशरूम ने ले जाया गया। शौचालय के बाहर दो पुलिसकर्मी खड़े थे। काफी देर बीत जाने के बाद भी आरोपी बाहर नहीं आया तो पुलिस कांस्टेबल जाधव और पठान ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन आरोपी अंदर नहीं था। युवराज ने शौचालय के पीछे लगी जाली को हटा कर, सुरक्षा दीवार की तार फांद कर फरार हो गया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने उसका उल्हासनगर स्थित उसके घर तक पीछा किया।

आरोपी ने पुलिस को चकमा देने के लिए सड़कों और गलियों से भागने की कोशिश की, परन्तु रेल पुलिस के सिपाहियों ने उसके प्रयास को सफल नहीं होने दिया। युवराज को लालचक्की इलाके में उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। कांस्टेबल प्रीतम मोहिते की तहरीर पर रेल पुलिस थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon