कांग्रेस विधायक वर्षा गायकवाड़ के खिलाफ आजाद मैदान पुलिस में मामला दर्ज 

Spread the love

कांग्रेस विधायक वर्षा गायकवाड़ के खिलाफ आजाद मैदान पुलिस में मामला दर्ज 

धारा 144 का उलंघन कर मनपा मुख्यालय पर मोर्चा निकालने के मामले में गायकवाड समेत 16 पदाधिकारियों और 60 कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुआ मामला

योगेश पाण्डेय – संवाददाता

मुंबई – कांग्रेस और राकांपा के संयुक्त तत्वाधान में मुंबई महानगर पालिका मुख्यालय के बाहर सफाईकर्मियों के साथ निकाले गए मोर्चे के मामले में आजाद मैदान पुलिस ने कांग्रेस विधायक वर्षा गायकवाड़ समेत 16 पदाधिकारियों और 60 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिना अनुमति लिए मोर्चा निकालने का मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई की विशेष मलिन बस्तियों में स्वच्छता के लिए ठेकेदारी प्रथा अपनाई जा रही है। ठेका प्रथा से दैनिक मजदूरों के सामने भुखमरी की नौबत आ जायेगी। इसलिए सफाई कर्मचारी संगठनों ने बुधवार को मुंबई महानगर पालिका मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मांग की कि मनपा प्रशासन करोड़ों रुपये के टेंडर रद्द करे। इस आंदोलन में कांग्रेस, राकांपा (शरद पवार गुट), आप, कम्युनिस्ट पार्टी और INDIA गठबंधन की सहयोगी पार्टियों ने भी हिस्सा लिया। इस आंदोलन की पृष्ठभूमि में मनपा मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। महानगर पालिका मुख्यालय और सामने की सड़कों को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस सड़क को जाम कर मुख्यालय में घुसने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों का प्रतिनिधिमंडल ने मनपा आयुक्त डाॅ. इकबाल सिंह चहल से मिलने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मुख्यालय के भीतर जाने से रोक दिया गया। पुलिस सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर आजाद मैदान थाने ले गई. आज़ाद मैदान पुलिस ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ के साथ प्रकाश रेड्डी और 15 अन्य पदाधिकारियों के साथ-साथ 60 से 70 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि बिना इजाजत मोर्चा निकालने और धारा 144 का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है।

युवा कांग्रेस द्वारा बुधवार को मंत्रालय के पास रस्ता रोको आंदोलन किया गया था। इस संबंध में मरीन ड्राइव पुलिस ने युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल राउत और 17 कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी धारा 144 के उलंघन का मामला दर्ज किया गया है। इलेक्टोरल बांड के संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा मांगी गई सूची एसबीआई द्वारा उपलब्ध नहीं कराने के विरोध में युवक कांग्रेस ने बुधवार को मंत्रालय के पास सड़क रोककर विरोध प्रदर्शन किया। उस वक्त सभी पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर आजाद मैदान पुलिस थाने ले जाया गया बाद में इन सभी को नोटिस देकर रिहा कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Right Menu Icon