जहां थे वहीं आ गए, अब कहीं नहीं जाऊंगा – नितीश कुमार

Spread the love

जहां थे वहीं आ गए, अब कहीं नहीं जाऊंगा – नितीश कुमार

नितीश कुमार ने 9वीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ, 2 उपमुख्यमंत्री समेत कुल 8 ने ली सपथ 

योगेश पाण्डेय – संवाददाता 

पटना – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार शाम 5 बजे 9वीं बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। साथ ही कहा कि अब कहीं जाने का कोई सवाल नहीं है।

नीतीश कुमार ने रविवार सुबह 11 बजे ही इस्तीफा दिया था और इस्तीफे के साथ ही नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया था। इसके बाद दोपहर में भाजपा ने नई सरकार को समर्थन का औपचारिक ऐलान किया था।

शाम पांच बजे हुए समारोह में नीतीश कुमार के साथ कुल 8 मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रियों में मुख्यमंत्री समेत 2 कुर्मी, 2 भूमिहार, 1-1 राजपूत, दलित, कहार, कोइरी और यादव शामिल हैं।

शपथ लेने वाले मंत्रियों में सम्राट चौधरी – उपमुख्यमंत्री (भाजपा), विजय सिन्हा – उपमुख्यमंत्री (भाजपा), डॉ. प्रेम कुमार- मंत्री (भाजपा), विजेंद्र प्रसाद – मंत्री (जदयू), श्रवण कुमार – मंत्री (जदयू), विजय कुमार चौधरी – मंत्री (जदयू), संतोष कुमार सुमन-मंत्री (हम) और सुमित सिंह -मंत्री (निर्दलीय) का समावेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Right Menu Icon