भिवंडी में 30 से 35 साल की महिला का जला हुआ शव मिला

Spread the love

भिवंडी में 30 से 35 साल की महिला का जला हुआ शव मिला

भिवंडी – भिवंडी शहर के शांतिनगर नूरी नगर इलाके के पास डोंगरपाड़ा इलाके से होकर जाने वाली मुंबई मनपा की पाइप लाइन के पास एक सुनसान जगह पर एक 30 से 35 साल की एक अज्ञात महिला की जली हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना डोंगरपाड़ा इलाके में सेल्फी पॉइंट के नाम से मशहूर परिसर की है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रणवीर बैस, पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत ढोले सहित बड़ी संख्या में पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के पश्चात पंचनामा कर शव को कब्जे में ले लिया है। बताया गया है कि शव दो से तीन दिन पुराना है और किसी ने इस अज्ञात महिला की हत्या कर दी है और साक्ष्य मिटाने की नियत से शव को ज्वलनशील पदार्थ से जला दिया गया है। स्थानीय पुलिस अज्ञात महिला की पहचान के लिए उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि शव की पहचान के लिए वैज्ञानिक डीएनए परीक्षण के लिए नमूने मुंबई जेजे अस्पताल भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Right Menu Icon